अयोध्याः समाजवादी चिंतक एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद बाबू शिवदयाल चौरसिया की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, गुलाब बाड़ी स्थित लोहिया भवन, फैजाबाद (अयोध्या) में एक गरिमामय और धूमधाम भरी विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभा की शुरुआत बाबू शिवदयाल चौरसिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी विचारधारा और समाज सेवा को याद करने से हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि बाबू शिवदयाल चौरसिया आजीवन समाजवादी विचारधारा के सच्चे सिपाही रहे। उन्होंने हमेशा गरीबों, वंचितों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनके जीवन से हमें सादगी, संघर्ष और समाज सेवा की प्रेरणा मिलती है। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ताओं को उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई को और मजबूत करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी आंदोलन की ताकत कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनता के प्रति समर्पण से बढ़ती है। बाबू शिवदयाल चौरसिया का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को भी समाज सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
इस अवसर पर लौटन राम निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू शिवदयाल चौरसिया का जीवन संघर्ष, सादगी और समाज सेवा का प्रतीक था। उन्होंने बताया कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाजवादी विचारधारा को मजबूत किया जा सकता है। वहीं राम सूरत चौरसिया ने कहा कि बाबू शिवदयाल चौरसिया ने हमेशा समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को बुलंद किया। उनके आदर्श और सिद्धांत हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में छोटे लाल यादव, बाबूराम गौड़, सुरेंद्र यादव, बृजेश सिंह चौहान, मयाराम यादव, जयप्रकाश यादव, सरोज यादव, पूजा वर्मा, बसंत लाल चौरसिया, रवींद्र चौरसिया, राकेश चौरसिया, अंगद चौरसिया, मेवालाल चौरसिया, शुभम चौरसिया, सत्यम चौरसिया, जगन्नाथ चौरसिया, आकाश चौरसिया, राम उजागिर चौरसिया, श्रीचंद चौरसिया, सुमनलता चौरसिया, वंशराज चौरसिया, जगन्नाथ पाल, शत्रोहन चौरसिया, अमित चौरसिया, विजय चौरसिया, सीताराम यादव, जनकलाल वर्मा, जगजीवन पटेल, विद्याभूषण पासी, रोहित निषाद, लल्लूराम निषाद सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बाबू शिवदयाल चौरसिया के आदर्शों को अपनाने, समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने और गरीब, वंचित एवं कमजोर वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। यह गोष्ठी समाजवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार और सामाजिक न्याय के संदेश को फैलाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित हुई।
अन्य प्रमुख खबरें
रुदावल CHC में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, एक डॉक्टर के भरोसे हजारों मरीज
मिशन शक्ति 5.0 के तहत बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता व सम्मान समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर में अपराध समीक्षा बैठक: एसएसपी ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए सख्त निर्देश
गो सम्मान आह्वान अभियान: 27 अप्रैल से देशभर में गोहत्या बैन की मांग को लेकर शुरू होगा महाअभियान
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में वार्षिक उत्सव सम्पन्न, ‘स्पेक्ट्रम’ पत्रिका का विमोचन
खतौली में पुलिस पर हमला कर अभियुक्त छुड़ाने वाले तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
शत प्रतिशत रहा सनबीम स्कूल का परीक्षा परिणाम: उत्कृष्टता की परंपरा बरकरार
अम्बेडकर जयंती सप्ताह पर भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान, 21 बस्तियों में पहुंच रहे जनप्रतिनिधि
मुजफ्फरनगर में एसएसपी का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
अयोध्या अकैडमी के छात्रों ने CBSE 10वीं में लहराया परचम, 100% रहा परिणाम
झांसी में बनेगा मंडलीय अस्पताल, 100 बेड का कैंसर वार्ड भी होगा शामिल
झांसी मंडल के स्टेशनों पर दिव्यांगजन बनेंगे ATVM फैसिलिटेटर, टिकट बिक्री में निभाएंगे भूमिका