Lucknow News:लखनऊ में पुलिस ने तीन चोरों को धर दबोचा , स्कूटी के साथ पांच लाख के गहने बरामद, एक साथी फरार
खबर सार :-
लखनऊ में बिजनौर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने ज्वेलर्स दुकान में हुई चोरी का खुलासा किया है, जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
खबर विस्तार : -
Lucknow News:घटना बिजनौर के कमलापुर निवासी मनोज कुमार के लक्ष्मी ज्वेलर्स की है। उनका दुकान बंथरा रोड पर सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र गेट नंबर-3 के सामने स्थित है। 1 जून की रात को चोरों ने शटर तोड़ कर दुकान से लगभग 10 किलो चांदी का सामान, 200 ग्राम सोने के गहने और करीब डेढ़ लाख रुपये नगद की चोरी की थी। मनोज ने 2 जून को बिजनौर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट मुकदमा दर्ज कराई थी।
पुलिस ने तीन चोरों को धर दबोचा है
पुलिस उपायुक्त ने तीन टीम का गठन किया था, जिसके बाद आस-पास के 100 से 150 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसके आधार पर चोरों को पकड़ा जा सका। तीन लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। तीनों को गुरुवार की सुबह किसान पथ स्थित नटकुर अंडरपास के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय प्रियांशु उर्फ दीपांशु, 22 वर्षीय अमन और 23 वर्षीय निलोफर उर्फ गिट्टा के रुप में हुई है। प्रियांशु मूल रुप से नगराम के आदमपुर बाजार खाला के संजय नगर का रहने वाला है। अमन बहराइच के कोतवाली शहर स्थित काजीपुरा मोहल्ले का रहने वाला है। इस समय वो जलालपुर फाटक के पास चक्की वाली गली में किराए के मकान में रह रहा है। निलोफर गीता बाजार के दरियापुर का रहने वाला है।
इलाके की रेकी के बाद देते थे घटना को अंजाम
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इन तीनों के अलावा उनका एक और साथी आकाश पांडे जो बाराबंकी गणेशपुर का रहने वाला है, वो इस समय फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा की गई सख्ती से पूछताछ में तीनों ने बताया कि बंद पड़ी दुकानों की कई दिन तक रेकी करने के बाद शटर काटकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। चोरी किए गए सामान को किसी सूनसान जगह पर ले जाकर बंटवारा करते थे। पुलिस ने उनके पास से एक नथ, लॉकेट, चूड़ी, तीन सोने की चेन, पायल, 10 जोड़ी घुंघरु वाले पायल, तीन चांदी की चेन, 12 अंगुठीयां और 19 बिछिया सहित एक स्कूटी भी बरामद की है।
तीनों के खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज हो चुका है
पुलिस का कहना है कि तीनों शातिर चोर हैं, वो काफी सफाई से घटना को अंजाम देते थे। इनके खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज हो चुका है, लेकिन अब जाकर इन्हें पकड़ा जा सका है। इसमें से अमन के खिलाफ अलीगंज, बक्शी का तालाब, चिनहट, जानकीपुरम, हसनगंज, हजरतगंज, इटौंजा, कृष्णा नगर, मड़ियांव और दुबग्गा थानों में चोरी कई मामले दर्ज हैं। बात करें प्रियांशु की तो उसके खिलाफ अलीगंज, हजरतगंज और कृष्णा नगर में, वहीं नीलोफर के खिलाफ बाजार खाला, इंदिरा नगर, कृष्णा नगर, तालकटोरा, अलीगंज, बंथरा, बक्शी का तालाब, हसनगंज, मड़ियांव, सरोजनी नगर और दुबग्गा थाने में केस दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने तीनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथे साथी की तलाश में जुटी है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
भीलवाड़ा में छह दिन में पांच प्रसूताओं की मौत से हड़कंप, सिजेरियन के बाद बिगड़ी तबीयत
2026-07-11
-
2026-07-11
-
'एक पेड़–एक पत्रकार' अभियान का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण के लिए सुल्तानपुर में हुआ वृहद पौधरोपण
2026-07-11
-
दिल्ली के स्लज मैनेजमेंट की तरह लखनऊ में काम करा सकती हैं महापौर
2026-07-11
-
उत्तर मध्य रेलवे के नए सीपीआरओ बने डॉ. शिवम शर्मा, झांसी रेल मंडल के सूचना तंत्र को मिलेगी नई दिशा
2026-07-11
-
Himachal Rain: भारी बारिश से दरक रहे पहाड़, शिमला समेत कई जिलों में भूस्खलन, सांगला में पुल टूटा
2026-07-11
-
2026-07-11
-
Gujarat Accident: जूनागढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
2026-07-11
-
2026-07-11
-
2026-07-11
-
Tamil Nadu Weather: चेन्नई समेत कई हिस्सों में हल्की बारिश और आंधी-तूफान की संभावना
2026-07-11
-
40 दिन बाद आया इंसाफ, फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम को पटक-पटक कर मारने वाले को फांसी की सजा
2026-07-11
-
शिमला में तड़के 4 बजे भूस्खलन, कई मकानों पर मंडराया खतरा, लोगों में दहशत
2026-07-11
-
Delhi-NCR Weather: हल्की और छिटपुट बारिश के बीच बढ़ेगा तापमान, 6 दिन तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत
2026-07-11
-
कोलकाता मेट्रो परियोजना को मिली नई रफ्तार, किडरपोर और विक्टोरिया के बीच सुरंग का काम पूरा
2026-07-11