उन्नाव : बिहार थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवक की जान उस समय बचाई जा सकी जब सोशल मीडिया पर आत्महत्या का संकेत देने वाली पोस्ट पर मेटा कंपनी ने अलर्ट भेजा। उत्तर प्रदेश पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 16 मिनट में मौके पर पहुंचकर युवक को फांसी लगाकर खुदकुशी करने से रोक लिया।
घटना 13 अक्टूबर 2025 की रात करीब 8ः35 बजे की है, जब युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह छत के पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास करता दिखाई दे रहा था। मेटा कंपनी ने इस पोस्ट को गंभीरता से लिया और तत्काल लखनऊ स्थित पुलिस महानिदेशक कार्यालय के सोशल मीडिया सेंटर को ईमेल के माध्यम से सूचित किया। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। सोशल मीडिया सेंटर ने युवक के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की और उन्नाव पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही बिहार थाना के उपनिरीक्षक अपनी टीम के साथ युवक के घर पहुंचे।
घर की छत नीची होने के कारण युवक लटक नहीं पाया था, लेकिन वह गले में फंदा कसने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने समय रहते फंदा हटाया और युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह एक लड़की से प्रेम करता था, लेकिन बातचीत बंद हो जाने से वह अवसाद में चला गया और आत्महत्या का विचार आया। पुलिस ने युवक की काउंसलिंग की और उसे भविष्य में ऐसा कदम न उठाने का आश्वासन दिलवाया। युवक के परिजनों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस और मेटा कंपनी के बीच 2022 से एक विशेष सहयोग प्रणाली सक्रिय है, जिसके तहत फेसबुक या इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ी पोस्ट पर मेटा तत्काल पुलिस को अलर्ट भेजता है। इस व्यवस्था के तहत 1 जनवरी 2023 से 10 अक्टूबर 2025 तक कुल 1460 लोगों की जान बचाई जा चुकी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Flourish Stay Hotel: दिल्ली अग्निकांड का होटल मालिक हिरासत में, जांच में पुराने रिकार्ड ने खोली पोल
2026-06-05
लखनऊ और हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी सहित चार गिरफ्तार
2026-06-05
CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
2026-06-05
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, लगा भयंकर जाम
2026-06-04
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर में भीषण आग: कुछ ही मिनटों में लग्जरी कार जलकर खाक
2026-06-04
RPF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में शामिल लगभग साढ़े तीन सौ किन्नरों को पकड़ा
2026-06-04