लखनऊः हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर एक अनूठी कला प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ है, जो यात्रियों के लिए एक सांस्कृतिक और रचनात्मक अनुभव लेकर आया है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पाेरेशन (यूपीएमआरसी) के निदेशक (संचालन) प्रशांत मिश्रा ने शुक्रवार को इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। स्वीडन के स्कूल के सहयोग से आयोजित यह प्रदर्शनी 16 अप्रैल तक चलेगी। इसमें स्कूल के छात्रों द्वारा बनाई गई आकर्षक कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं, जिनमें विश्व प्रसिद्ध मधुबनी कला शैली से प्रेरित पेंटिंग्स विशेष रूप से ध्यान आकर्षित कर रही हैं। इन रचनाओं ने पारंपरिक भारतीय कला को एक नया आयाम दिया है।
इस पहल का उद्देश्य गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में शामिल करना और कला के माध्यम से सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। यात्रियों ने इन कलाकृतियों की जमकर सराहना की है, जिनमें वॉश पेंटिंग और अन्य नवोन्मेषी तकनीकों का उपयोग किया गया है। यह प्रदर्शनी यात्रियों के लिए प्रेरणा और सीख का केंद्र बन गई है।प्रदर्शनी के साथ-साथ बच्चों के लिए एक विशेष कला कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें चित्रकला और रचनात्मकता का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का समापन एक जीवंत संगीतमय बैंड प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसने माहौल को और उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर प्रशांत मिश्रा ने छात्रों की रचनात्मकता और प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनियां न केवल कला को बढ़ावा देती हैं, बल्कि सार्वजनिक स्थानों को और जीवंत बनाती हैं। हमें उम्मीद है कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन शहर को समृद्ध करेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
इसौली विधायक ताहिर खान ने 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, सड़क, बिजली और किसानों की समस्याओं को उठाया
2026-06-16
झांसी मंडल रेल चिकित्सालय में 77 वर्षीय रेल पेंशनर की जटिल सर्जरी सफल, मिला नया जीवन
2026-06-16
विश्व रक्तदाता दिवस पर गोपाल विजयवर्गीय सम्मानित, जागरूकता में योगदान को मिली सराहना
2026-06-16
2026-06-16
सोनभद्र में ‘सनातन और भारत वर्ष’ विषय पर हुआ भव्य आयोजन, पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने रखे विचार
2026-06-16
2026-06-16
रुद्रप्रयाग: 30 मीटर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF के जवानों ने सुरक्षित निकाला
2026-06-16
अभिषेक बनर्जी के करीबी मैदुल इस्लाम गिरफ्तार, हत्या के मामले में पूछताछ करेगी पुलिस
2026-06-16
हजारीबाग में कोल माइनिंग कंपनी की साइट ऑफिस में तोड़फोड़, क्षेत्र में तनाव
2026-06-16
लखनऊ में फर्जी IPS की खुली पोल, चाय वाले से झगड़े के बाद गिरफ्तार
2026-06-16
छत्तीसगढ़ में महंगी हुई बिजली, आयोग ने दी नई टैरिफ दरों को मंजूरी, जानें नए रेट
2026-06-16
वोर्टेक्स कप 2026 प्रशासन XI की धमाकेदार जीत, आरण बिल्ली ने चंदौली XI को हराकर फाइनल का टिकट कटाया
2026-06-15
भाजपा सरकार जनता को जाति-धर्म में उलझा रही है: कप्तान सिंह राजपूत
2026-06-15
खाटू श्याम मंदिर के बाहर लगा वाटर फ्रीजर महीनों से खराब, श्रद्धालु पानी के लिए परेशान
2026-06-15
निकाह में कथित रुपये की मांग पर विवाद, दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार
2026-06-15