Naseemuddin Siddiqui Resigned Congress: उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता नसीमउद्दीन सिद्दीकी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी की सभी जिम्मेदारियों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ-साथ यूपी प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भेजा। इस बीच, नसीमउद्दीन सिद्दीकी के इस्तीफे से राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
नसीमउद्दीन सिद्दीकी बसपा सरकार में मंत्री थे। मायावती से मनमुटाव के बाद वह कांग्रेस (Congress) पार्टी में शामिल हो गए थे। वह पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया और संचार विभाग के अध्यक्ष भी थे। शनिवार (24 जनवरी) को नसीमउद्दीन सिद्दीकी ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके साथ करीब 72 नेताओं ने पार्टी छोड़ी है, जिनमें करीब दो दर्जन पूर्व विधायक शामिल हैं। इसे कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब कांग्रेस उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य में अपनी राजनीतिक ज़मीन तलाशने की कोशिश कर रही है।
गौरतलब है कि नसीमउद्दीन सिद्दीकी (Naseemuddin Siddiqui) उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक जाना-माना नाम रहे हैं। वह लंबे समय तक बहुजन समाज पार्टी के एक ताकतवर नेता थे और मायावती सरकार में मंत्री भी रहे। हालांकि, बसपा सुप्रीमो मायावती से मनमुटाव और एक ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।
कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमउद्दीन सिद्दीकी ने कई सालों तक संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष भी रहे। हालांकि, कांग्रेस पार्टी से उनके हालिया इस्तीफे से राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। फिलहाल, उनके अगले राजनीतिक कदम के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में तीन बाघों की एक साथ चहलकदमी, वीडियो हुआ वायरल
ग्राम रथ अभियान की शुरुआत: एलईडी मोबाइल वैन से गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी
PM Modi Varanasi Visit: अविनाशी काशी आज विकास के नए अध्याय की साक्षी बनेगी, बोले सीएम योगी
लिपिकीय सेवा विधेयक 2026 पारित, ग्रुप डी कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले
शाहजहांपुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत, डेढ़ घंटे बाद मिला शव
पुलिस का सराहनीय कार्य: आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला को बचाया, मिला सम्मान
गौ-सम्मान दिवस घोषित करने की मांग, राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन
Bharatmala Pariyojana: CG में क्या है पूरा प्रोजेक्ट, जमीन कारोबारी के ठिकानों पर ईडी की रेड
गौ सम्मान आह्वान अभियान: शाहपुरा में भव्य रैली, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
Muzaffarnagar: एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने महिला आरक्षियों को किया संबोधित, दिया ये संदेश
रोडवेज बस की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने किया विरोध
नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर बड़ा हादसा, कार-ट्रैक्टर ट्राॅली की भिड़ंत में 5 की मौत