अयोध्याः अयोध्या में 28 नवंबर शुक्रवार को गुरु तेगबहादुर साहिबजी का 350वां शहीदी शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। यह आयोजन संघ कार्यालय, देवकाली बाईपास स्थित संघ कार्यालय साकेत निलयम में शाम छह बजे से शुरू होगा। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने इस कार्यक्रम की जानकारी पत्रकारों को सर्किट हाउस में दी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल के मार्गदर्शन में श्रीगुरु तेगबहादर साहिब सेवा समिति अयोध्या द्वारा आयोजित इस समारोह में आसपास के जिलों के सिख समुदाय के साथ ही विभिन्न वर्ग के लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम में भव्य बैंडबाजा और फूलों की वर्षा के बीच श्रीगुरु ग्रंथ साहिबजी महाराज की सवारी निकाली जाएगी, जो कार्यक्रम स्थल को सुशोभित करेगी।
नजर बाग गुरुद्वारा के ज्ञानी नवनीत सिंह नीशू ने बताया कि इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गुरु जी के बलिदान की स्मृति में सोदर रेहरास साहब का पाठ, कीर्तन, अरदास, नाट्य प्रस्तुति और प्रवचन होंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं में गुरु का लंगर भी वितरित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में सिख समाज के साथ-साथ अन्य जनसमूह भी भाग लेंगे। महापौर ने सभी से इस पावन अवसर पर भागीदारी करने और गुरु साहिब के बलिदान को याद करने का आह्वान किया है। इस आयोजन के माध्यम से गुरु तेगबहादुर साहिबजी के महान बलिदान और उनके आदर्शों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं एवं श्रद्धालुओं में सरदार सुरेंद्रपाल सिंह बक्शी, भाजपा नेता अवधेश वर्मा, सरदार तेजिंदर पाल सिंह, सरदार सतवीर सिंह, गुरमीत सिंह, सरदार जसवीर सिंह, ऋषिराज समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बरसावां में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शुकदेव जन्म प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन
पीलीभीत: विक्रमपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं के आरोप निकले झूठे, जांच के बाद BDO ने पेश की सच्चाई
शहादत को सलाम: सुल्तानपुर के वीर सपूत अखिलेश शुक्ला पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
डॉक्टरों की कमी से शाहपुरा बेहाल, इलाज के नाम पर सन्नाटा
पूरनपुर में संयुक्त किसान संगठनों का बड़ा आंदोलन, सीओ कार्यालय का घेराव
तनिष्का राणा खेलेंगी नेशनल क्रिकेट, अंडर 17 टीम में हुआ चयन
Pilibhit: किसान संगठन पूरनपुर कोतवाली का करेंगे घेराव, आंदोलन की चेतावनी
Nitish Kumar ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ , जानें अब कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री ?
लखनऊ DM का सख्त आदेश: स्कूलों की मनमानी पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना और रद्द होगी मान्यता
बीसलपुर में सघन फुट पेट्रोलिंग: पुलिस की सक्रियता से अपराध पर नियंत्रण
घर में बने गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
बारिश के कारण फसलें हुई बर्बाद, डीएम ने खेतों में जाकर किया सर्वे
मिशन शक्ति चरण-5 का दूसरा फेज: प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ सम्मान