सुल्तानपुरः आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के आह्वान पर गुरुवार को महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ द्वारा तिकोनिया पार्क में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाएं शामिल रहीं। प्रदर्शन के माध्यम से सरकार से वर्षों से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की जोरदार मांग की गई।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं से पूर्णकालिक कर्मचारियों की तरह कार्य तो लिया जाता है, लेकिन आज तक उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आंगनबाड़ी कर्मियों की भूमिका अहम है, इसके बावजूद वेतनमान, भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेच्युटी, महंगाई भत्ता, सवेतन मेडिकल अवकाश जैसे वैधानिक अधिकारों से उन्हें वंचित रखा गया है।
संघ ने सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष किए जाने, कोरोना काल से अब तक सेवामुक्त सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को पेंशन व ग्रेच्युटी का लाभ दिए जाने की मांग उठाई। साथ ही मुख्य सेविका व सहायिका से आंगनबाड़ी कार्यकत्री पद पर पदोन्नति योग्यता व वरिष्ठता के आधार पर शासनादेशानुसार किए जाने तथा पदोन्नति में आयु सीमा की बाध्यता समाप्त करने की भी मांग की गई।
धरने में पोषण ट्रैकर के ऑनलाइन कार्य हेतु उच्च गुणवत्ता के 5जी मोबाइल फोन की खरीद के लिए ₹20,000 की धनराशि तथा ₹2,500 प्रतिमाह रिचार्ज व डेटा भत्ता तत्काल देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि 7 मार्च 2026 तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 8 मार्च को लखनऊ कूच किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
धरने में संघ की जिलाध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी व आंगनबाड़ी कर्मी उपस्थित रहीं।
अन्य प्रमुख खबरें
अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़: चार शातिर गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद
2026-06-14
2026-06-14
जेनेरिक दवाओं को किफायती और सुलभ बनाएगी दवाइंडिया, यूपी में बढ़ेगी पहुंच
2026-06-14
2026-06-14
शिवसेना ने धूमधाम से मनाया आदित्य ठाकरे का 36वां जन्मदिवस, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
2026-06-13
प्रशिक्षण शिविर में योग साधकों को मिला मार्गदर्शन, अष्टांग और हठयोग का अभ्यास
2026-06-13
2026-06-13
2026-06-13
UP Pre Monsoon: यूपी में प्री मानसून की एंट्री, कई जिलों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट
2026-06-13
माॅनसून से पहले सेंट्रल रेलवे की बड़ी तैयारी, 117 जलभराव पाॅइंट्स पर लगाए 210 पंप
2026-06-13
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
2026-06-13
बंगाल पुलिस पर भड़कीं सागरिका घोष, अभिषेक बनर्जी के आवास पर कार्रवाई को बताया राजनीतिक प्रतिशोध
2026-06-13
2026-06-13
मां को खुश रखने के लिए ब्रिगेडियर बना युवक, गिरफ्तारी के बाद सामने आई ये सच्चाई
2026-06-13
2026-06-13