पीलीभीत: समाजवादी पार्टी द्वारा जिले में पूर्व राज्यसभा सांसद शिवदयाल चौरसिया की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। शहर के नकटादाना स्थित केजीएन-2 कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, नौजवान और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज बनकर खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मूल विचारधारा समाज में समानता, आपसी भाईचारा और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने की है।
जग्गा ने शिवदयाल चौरसिया के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व सादगी, ईमानदारी और जनसेवा का प्रतीक था। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सदन से लेकर सड़क तक आम जनता की समस्याओं को पूरी मजबूती से उठाया और उनके समाधान के लिए लगातार संघर्ष किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि चौरसिया के विचारों और मूल्यों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाया जाए, ताकि समाजवादी विचारधारा और अधिक मजबूत हो सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी ने कहा कि शिवदयाल चौरसिया जैसे अनुभवी और समर्पित नेताओं का जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों और संघर्षों से सीख लेकर ही संगठन को मजबूत किया जा सकता है और समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सकता है।
वहीं सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा खट्टर ने कहा कि चौरसिया के संघर्षों ने समाजवादी आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं को समाज के लिए काम करने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम का संचालन 129 विधानसभा पूरनपुर के संजय सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर सपा अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश, धनपति वर्मा एडवोकेट, रमेश राजा, सतीश चंद्र वर्मा, भगवानदीन वर्मा, निशान अहमद, रामौतार वर्मा, ठाकुर मीता सिंह, मानवेंद्र सिंह यादव, रामस्वरूप पाल, चंद्रप्रकाश, जसपाल सिंह यादव, रानू पांडे एडवोकेट और रामू सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि वे शिवदयाल चौरसिया के बताए मार्ग पर चलते हुए समाजवादी विचारधारा को मजबूत करेंगे और समाज के हर वर्ग के हितों के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
जन चौपाल में गिनाई गईं सरकार की उपलब्धियां, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
2026-06-12
हजरत पीरकमाल शाह बाबा के 27वें उर्स में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, कव्वाली मुकाबले ने बांधा समां
2026-06-12
Delhi Sex Racket Busted: दिल्ली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार महिलाओं का किया गया रेस्क्यू
2026-06-12
2026-06-12
पीलीभीत में हरे-भरे आम के पेड़ों पर चला आरा, लकड़ी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
2026-06-12
Lucknow News: युवती ने सहयोगियों के साथ मिलकर युवक को किया ब्लैकमेल, 3 लाख रुपये और एक कार की मांग
2026-06-12
प्राकृतिक खेती ही स्वस्थ भारत की नींव: विधायक डॉ. लालाराम बैरवा
2026-06-12
टूरिस्ट परमिट की आड़ में अवैध बस संचालन पर शिकंजा, विभाग चलाएगा विशेष अभियान
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12
Cockroach Janata Party: दिल्ली के बाद लखनऊ पहुंचे अभिजीत दीपके, पेपर लीक पर इको गार्डन में प्रोटेस्ट
2026-06-12
Bomb threat: लखनऊ से दिल्ली जा रही IndiGo फ्लाइट में बम ! सूचना से मचा हड़कंप
2026-06-12
आकाशीय बिजली का कहर: उपसरपंच समेत तीन की मौत, पांच महिलाएं घायल
2026-06-12
साइबर अपराध पर कार्रवाई के लिए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और आईपीएस अरीबा नोमान सम्मानित
2026-06-12