अयोध्याः निषाद समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन प्रेस क्लब में किया गया, जिसमें समाज के प्रमुख लोगों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। यह बैठक आगामी 5 अप्रैल को आयोजित होने वाले 14वें महाराजा निषाद राज जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी। बैठक की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ नेता अरुण निषाद पहलवान ने की, जिसमें समारोह को भव्य रूप से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से श्याम लाल निषाद को एक बार फिर से अगले दो वर्षों के लिए निषाद समाज का अध्यक्ष चुना। दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर समाज के सदस्यों ने फूल-मालाएं और शॉल भेंटकर उनका भव्य स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने श्यामलाल निषाद पर अपना भरोसा जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में समाज के हितों को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर समाज की महिलाओं को भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष के रूप में मंजू निषाद और महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप में किरन निषाद को जिम्मेदारी सौंपी गई।
अध्यक्ष पद पर दोबारा चयनित होने के बाद श्यामलाल निषाद ने समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे समाज के हर व्यक्ति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और सभी की भावनाओं का सम्मान करेंगे।
उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को 14वां महाराजा निषाद राज जयंती समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए सिविल लाइन्स प्रधान डाकघर के पास बड़े डाकखाने पर समाप्त होगी। वहां एक भव्य सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा के उद्देश्य से 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह भी संपन्न कराया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रयास है।
बैठक में समाज के कई गणमान्य लोग और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें डॉ. नानक शरण, अरुण निषाद पहलवान, दुर्गेश निषाद, मनीराम निषाद, गंगाराम निषाद, रामबहोर निषाद, प्रदीप निषाद, भगवानदीन निषाद, श्याम बिहारी निषाद, जल्दू निषाद, पवन निषाद, कुश निषाद, अरविंद निषाद, मुकेश प्रधान, रामचंद्र प्रधान, हरिप्रसाद निषाद, मंसाराम प्रधान, रामकृष्ण प्रधान, आसाराम निषाद, मोतीराम निषाद, राजकुमार निषाद, राजा बाबू, लाला निषाद, गुरु प्रसाद, जीतू निषाद और सीटू निषाद सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर जयंती समारोह को सफल बनाने का संकल्प लिया और समाज में एकता व सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
जन चौपाल में गिनाई गईं सरकार की उपलब्धियां, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
2026-06-12
हजरत पीरकमाल शाह बाबा के 27वें उर्स में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, कव्वाली मुकाबले ने बांधा समां
2026-06-12
Delhi Sex Racket Busted: दिल्ली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार महिलाओं का किया गया रेस्क्यू
2026-06-12
2026-06-12
पीलीभीत में हरे-भरे आम के पेड़ों पर चला आरा, लकड़ी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
2026-06-12
Lucknow News: युवती ने सहयोगियों के साथ मिलकर युवक को किया ब्लैकमेल, 3 लाख रुपये और एक कार की मांग
2026-06-12
प्राकृतिक खेती ही स्वस्थ भारत की नींव: विधायक डॉ. लालाराम बैरवा
2026-06-12
टूरिस्ट परमिट की आड़ में अवैध बस संचालन पर शिकंजा, विभाग चलाएगा विशेष अभियान
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12
Cockroach Janata Party: दिल्ली के बाद लखनऊ पहुंचे अभिजीत दीपके, पेपर लीक पर इको गार्डन में प्रोटेस्ट
2026-06-12
Bomb threat: लखनऊ से दिल्ली जा रही IndiGo फ्लाइट में बम ! सूचना से मचा हड़कंप
2026-06-12
आकाशीय बिजली का कहर: उपसरपंच समेत तीन की मौत, पांच महिलाएं घायल
2026-06-12
साइबर अपराध पर कार्रवाई के लिए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और आईपीएस अरीबा नोमान सम्मानित
2026-06-12