सुल्तानपुरः उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, सुलतानपुर की उपशाखा तहसील सदर का चुनाव आज शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के बाद सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ।
इस निर्वाचन में सुनील सिंह को उपशाखा का अध्यक्ष चुना गया, जबकि सुनील कुमार मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अमित कुमार सिंह को कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही, सर्वेन्द्र कुमार पटेल को मंत्री, संदीप कुमार को कोषाध्यक्ष और राहुल यादव को ऑडिटर के रूप में निर्वाचित किया गया।
चुनाव के दौरान लेखपाल संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे और पूरी निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई। निर्वाचन की पूरी जानकारी जिलाधिकारी सुलतानपुर को भी भेज दी गई है। संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम शुक्ला और जिला मंत्री रिंकू पाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन की एकता बनाए रखते हुए कर्मचारियों के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा लेखपालों की समस्याओं के समाधान, अधिकारों की रक्षा और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लगातार संघर्षरत रहेंगे। उन्होंने सभी सदस्यों का सहयोग मांगा और विश्वास दिलाया कि संघ की गरिमा बनाए रखते हुए हर सदस्य के हित में कार्य किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े
पीलीभीत में मनरेगा घोटाले का आरोप: बिना काम फर्जी हाजिरी लगाकर धन निकालने का मामला
चरथावल पुलिस की कार्रवाई: कोर्ट से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Pilibhit: भीषण आग का कहर, आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Pilibhit : बरखेड़ा में अवैध पेड़ कटान का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उठे सवाल
चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, भड़के लोग, आयोग और सीएम पोर्टल तक पहुंची शिकायत
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार
झांसी में अंधविश्वास के नाम पर ठगी, महिला से 20 लाख के जेवरात और नकदी हड़पी