सुल्तानपुरः ग्राम पंचायत सचिवों का विरोध आंदोलन तेज हो गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले सचिवों ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को संबोधित 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस आंदोलन का मुख्य मुद्दा ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था है, जिसे सचिवों ने अव्यवहारिक और उनके कार्य में बाधक बताया है।
संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह और महामंत्री कृपा शंकर शुक्ला के नेतृत्व में सचिवों ने दुबेपुर विकास खंड अधिकारी दिव्या सिंह से मिलकर अपनी मांगें रखीं। सचिवों का कहना है कि एक कर्मचारी के पास 1 से 10 गांवों का प्रभार होता है, ऐसे में दिन में तीन बार ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराना संभव नहीं है। उनका मानना है कि इससे सरकारी योजनाओं के संचालन में गंभीर अड़चनें आ सकती हैं।
सचिवों ने आरोप लगाया कि उन्हें अपने कार्यों के निष्पादन के लिए निजी संसाधनों का इस्तेमाल करना पड़ता है, जबकि केवल साइकिल भत्ता ही सरकार की तरफ से मिलता है।
इस विरोध के तहत सचिवों ने 1 से 4 दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और फिर 5 दिसंबर को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया। सचिवों ने इस अव्यवहारिक व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन को 15 दिसंबर तक जारी रखने की चेतावनी दी है। विरोध प्रदर्शन में सचिवों ने सरकारी व्हाट्सएप ग्रुपों से खुद को हटा कर भी अपना आक्रोश व्यक्त किया।
मांग पत्र सौंपने के दौरान कई प्रमुख सचिव मौजूद थे, जिनमें एडीओ पंचायत दिनेश सिंह, मनोज कुमार पांडेय, श्रद्धा त्रिपाठी, प्रतीक सिंह, संगीता पाल, रंजना उपाध्याय, बृजेश तिवारी, नरेंद्र कुमार, मनोज सोनकर और लवनीत शर्मा शामिल थे। सचिवों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो वे आगामी दिनों में और भी कठोर कदम उठाने को तैयार हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, लगा भयंकर जाम
2026-06-04
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर में भीषण आग: कुछ ही मिनटों में लग्जरी कार जलकर खाक
2026-06-04
RPF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में शामिल लगभग साढ़े तीन सौ किन्नरों को पकड़ा
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में चार संदिग्ध, पाकिस्तानी Gangsters से कनेक्शन की आशंका
2026-06-04
Delhi Malviya Nagar Fire: पति, पत्नी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, होटल का मालिक लवकेश गिरफ्तार
2026-06-04
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03