सुल्तानपुर/बल्दीराय: ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था के विरोध में पंचायत सचिवों ने सोमवार से बल्दीराय विकास खंड में जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है। काली पट्टी बांधकर सचिवों ने अपने आक्रोश का स्पष्ट संकेत दिया। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ और ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के बैनर तले सचिवों ने अपना डोंगर एडीओ पंचायत कार्यालय में जमा कर आंदोलन को और तेज कर दिया।
बताया गया है कि यह विरोध 4 दिसंबर तक चलेगा। संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को कार्य बहिष्कार तक बढ़ा दिया जाएगा। सचिवों का कहना है कि ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनी वास्तविकताओं के अनुकूल नहीं है। कई गांवों में नेटवर्क की भारी समस्या है, जिससे फील्ड वर्क के दौरान हाजिरी लगाना मुश्किल हो जाता है। इससे अनावश्यक दबाव और तकनीकी परेशानियां बढ़ रही हैं।
सचिवों का यह भी आरोप है कि ऑनलाइन हाजिरी के चलते कार्यप्रणाली प्रभावित होती है और कई बार वास्तविक कार्य करने के बावजूद सिस्टम में हाजिरी नहीं लग पाती, जिससे कर्मचारी मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। आंदोलन के कारण पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों और आम जनता से जुड़े काम प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। विरोध में शामिल प्रमुख सचिवों में एडीओ आईएसबी शिवकुमार, घनश्याम यादव, प्रदीप कुमार सिंह, रोहित चंद्रा, रिषभ मिश्रा, नीतू तिवारी सहित कई सचिव मौजूद रहे।
सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी पर पुनर्विचार, फील्ड वर्क करने वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था, ग्रामीण नेटवर्क समस्या को ध्यान में रखते हुए नई प्रणाली लागू करने की मांग कि है। अब देखना यह है कि 4 दिसंबर से पहले प्रशासन सचिवों की मांगों पर क्या निर्णय लेता है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-05-30
खबर का असर: फर्जी क्लीनिक फिर हुआ सील, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
2026-05-30
सुल्तानपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, दो गिरफ्तार
2026-05-30
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, हर सप्ताहांत चलेगा विशेष अभियान
2026-05-30
रोडवेज संयुक्त मोर्चा ने एसपी से की नियमों के पालन की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
2026-05-30
2026-05-30
Tiffany Trump: आगरा पहुंची अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफनी, पति संग किया ताजमहल का दीदार
2026-05-30
मणिपुर में उग्रवादी हमले के विरोध में ट्रांसपोर्ट सेवा ठप, हाईवे पर खड़े रहे सैकड़ों ट्रक
2026-05-30
UP Electricity Bill Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद अब बिजली हुई महंगी, जून से देना पड़ेगा 10% अधिक बिल
2026-05-30
Weather Update: झारखंड में बदला मौसम, गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, 11 जिलों में अलर्ट
2026-05-30
2026-05-30
2026-05-30
गोपालगंज में नाव पलटने से तीन बच्चियां लापता, इसके पहले 14 लोग हुए हादसे का शिकार
2026-05-30
गोपालगंज में 50 हजार इनामी अपराधी का एनकाउंटर, रेप मर्डर समेत कुल 12 केस का आरोपी था आकाश सिंह
2026-05-30
इंदौरः रसोमा चौराहे पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत, युवक घायल, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा
2026-05-30