श्रीगंगानगरः जिले में जिला कलेक्टर डॉ. मंजू एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में संचालित ‘नशा मुक्त श्रीगंगानगर’ अभियान के अंतर्गत शिवपुरी ग्राम पंचायत में नशा मुक्ति जागरूकता नाटक का प्रभावी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते नशे के प्रचलन के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा समाज को इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन उपस्थित रहीं। उनके साथ अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक रायसिंहनगर रामेश्वर लाल, वृताधिकारी रायसिंहनगर मदनलाल जैफ, थानाधिकारी विजयनगर सहित विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में युवाओं और महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जिससे स्पष्ट हुआ कि समाज नशे के खिलाफ इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के विक्रम ज्याणी, सहीराम और लक्ष्या ज्याणी द्वारा प्रस्तुत नाटक ने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया। कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय के माध्यम से यह संदेश दिया कि मंचित कथा किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि हर उस घर की सच्चाई है, जहां नशे ने खुशियां छीन ली हैं, रिश्तों को तोड़ा है और भविष्य को अंधकारमय बना दिया है। नाटक के माध्यम से यह भी बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति को, बल्कि पूरे समाज को कमजोर करता है।
अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि पुलिस प्रशासन नशा तस्करों के विरुद्ध पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन इस लड़ाई को जीतने के लिए समाज का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। जब तक गांव का प्रत्येक नागरिक जागरूक होकर आगे नहीं आएगा, तब तक यह जंग अधूरी रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों और युवाओं ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा गांव में नशा बेचने या सेवन करने वालों की सूचना तुरंत प्रशासन को देंगे। इस संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और ‘नशा मुक्त श्रीगंगानगर’ अभियान को नई ऊर्जा मिली।
अन्य प्रमुख खबरें
सपा कार्यालय में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, सामाजिक न्याय का लिया संकल्प
कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
भीषण गर्मी में राहत: पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने श्रद्धालुओं को वितरित किया ORS
भरतपुर में मनाई गई भारत रत्न बाबा भीमराव अम्बेडकर की जयंती, जिला कलेक्टर ने दिलाई शपथ
श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन गूंजी श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
Sultanpur: आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण, एमएलसी ने की विद्यालय गोद लेने की घोषणा
Shahjahanpur: चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने किया निरीक्षण
दुर्गा मंदिर कॉरिडोर: 3 दिन का अल्टीमेटम, नहीं हटाया अतिक्रमण तो चलेगा बुलडोजर
डिबाई में अक्रूर जी महाराज की 15वीं भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उत्साह का दिखा संगम