Punjab Election Result 2026: पंजाब नगर निकाय चुनाव में AAP की सुनामी, बैकफुट पर BJP
खबर सार :-
Punjab Local Body Election Results 2026: पंजाब के नगर निकायों में चुनावों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8:00 बजे से जारी है। पंजाब भर में 7,500 से अधिक उम्मीदवारों की धड़कनें तेज़ होने के साथ, राज्य का राजनीतिक परिदृश्य आज शाम तक स्पष्ट होने की उम्मीद है।
खबर विस्तार : -
Punjab Local Body Election Result 2026: पंजाब में नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी है। पंजाब के 8 नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों में चुनावों के लिए आज सुबह 8:00 बजे से 115 काउंटिंग सेंटरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती जारी। पंजाब स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोटिंग 26 मई को हुई थी। इन स्थानीय चुनावों का असर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों पर पड़ने की उम्मीद है। 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले, इन चुनावों को सत्ताधारी AAP के साथ-साथ कांग्रेस (Congress), भाजपा ( BJP) और अकाली दल के लिए अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।
पंजाब नगर निकाय चुनाव में AAP की सुनामी
पंजाब में नगर निकाय चुनाव में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) सबसे आगे चल रही है। आप पार्टी अब तक 650 से ज़्यादा सीटें हासिल की हैं, जबकि कई सीटों पर आगे चल रही है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार चौंकाने वाले तौर पर दूसरे स्थान पर हैं। कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (SAD) का प्रदर्शन भी कई इलाकों में मज़बूत रहा है। हालांकि, BJP का प्रदर्शन काफ़ी कमज़ोर रहा है। बहुजन समाज पार्टी भी फ़िलहाल एक सीट पर आगे चल रही है।
- AAP: 662
- कांग्रेस: 264
- SAD: 149
- BJP: 63
- BSP: 6
- निर्दलीय: 209
Punjab Nikay Chunav Results 2026: आठ नगर निगमों के लिए हुई थी वोटिंग
बता दें कि पंजाब के आठ नगर निगमों जिनमें मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट शामिल हैं के 1,896 वार्डों के साथ-साथ 75 नगर परिषदों और 20 नगर पंचायतों के लिए वोटिंग हुई थी। चुनावी मैदान में कुल 7,554 उम्मीदवार हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, इन स्थानीय निकाय चुनावों में कुल 80 उम्मीदवारों को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया है। इनमें से सबसे ज़्यादा 63 उम्मीदवार आम आदमी पार्टी के हैं। इसके अलावा, शिरोमणि अकाली दल के 9, कांग्रेस के 1 और 7 निर्दलीय उम्मीदवारों ने निर्विरोध चुनाव जीता है।
Punjab Nikay Chunav Results 2026: कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी
पूरे राज्य में सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश को रोकने के लिए हर केंद्र के 100 मीटर के दायरे में एक सुरक्षा घेरा बनाया गया है। केवल वैध पास रखने वाले उम्मीदवारों और उनके अधिकृत मतगणना एजेंटों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। इसके अलावा, स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्रों की निगरानी CCTV कैमरों के ज़रिए की जा रही है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, और पूरी व्यवस्था को तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरे के भीतर व्यवस्थित किया गया है। संबंधित ज़िलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
jhansi-interstate-gang-police-cbi-gst-officer-arrested
2026-08-23
-
उज्जैन में सात समंदर पार से आए 3 विदेशी जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से की शादी
2026-08-23
-
चाकसू में किराना स्टोर पर मारपीट, बाजार बंद कर व्यापारियों का प्रदर्शन
2026-08-23
-
भीलवाड़ा में रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा, 5 सैंपल लिए
2026-08-23
-
शाहपुरा जिला बहाली आंदोलन ने लिया चुनावी मोड़, चुनाव की तैयारी
2026-08-23
-
रसोइयों के लिए सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा, किया सम्मानित
2026-08-23
-
कोलकाता अग्निकांड मामलाः पुलिस के हत्थे चढ़ा होटल का मालिक
2026-08-22
-
चार धाम यात्राः 6.68 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे यमुनोत्री
2026-08-22
-
लेखपालों ने थाना समाधान दिवस का किया बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन
2026-08-22
-
कचरा प्रबंधन से समृद्धि की मिसाल बनी पश्चिम चंपारण की डुमरी पंचायत
2026-08-22
-
IGKV पेपर लीक: एंटोमोलाॅजी की परीक्षा रद्द, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार
2026-08-22
-
राजनाथ सिंह ने अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर का किया उद्घाटन
2026-08-22
-
हिमाचल प्रदेश में बारिश से गिरा तापमान, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
2026-08-22
-
मिनी नंदिनी योजना: ई-लॉटरी पर उठे सवाल, अधर में चयन
2026-08-22
-
त्योहारों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
2026-08-22