केवटली पंचायत भवन में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेज, एसडीएम ने किया निरीक्षण
खबर सार :-
ग्रामीणों ने भी पंचायत भवन पर चल रहे कैंप की सराहना की और कहा कि गांव में ही सुविधा मिलने से उन्हें तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। किसानों का मानना है कि इस तरह के कैंपों से समय और धन दोनों की बचत हो रही है।
खबर विस्तार : -
सुल्तानपुरः तहसील बल्दीराय अंतर्गत ग्राम सभा केवटली में किसानों की सुविधा के लिए फार्मर रजिस्ट्री एवं अंश निर्धारण का कार्य तेजी से चल रहा है। पंचायत भवन पर प्रतिदिन विशेष कैंप लगाकर किसानों के दस्तावेजों का सत्यापन और आवश्यक प्रक्रियाओं का निस्तारण किया जा रहा है।
इस अभियान में हल्का लेखपाल कमलेश सरोज, कृषि विभाग के प्रदीप कुमार और उनकी टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। पंचायत भवन पर सुबह से ही किसानों की भीड़ जुट रही है, जहां संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उनके दस्तावेजों की जांच कर फार्मर रजिस्ट्री और अंश निर्धारण की प्रक्रिया पूरी करा रहे हैं।
शुक्रवार को उप जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने पंचायत भवन पहुंचकर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार 31 मई तक विशेष कैंप लगाकर अधिक से अधिक किसानों का कार्य पूर्ण कराया जाए, ताकि किसी भी किसान को भविष्य में परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि कार्य में पारदर्शिता और तेजी बनाए रखें तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही ग्रामीणों को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया, ताकि सभी पात्र किसान समय रहते अपना पंजीकरण और अंश निर्धारण का कार्य पूरा करा सकें।
एसडीएम प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक जून से किसान कार्ड का वितरण शुरू किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे 31 मई तक पंचायत भवन पहुंचकर अपना कार्य अवश्य पूरा करा लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि के बाद किसानों को अपने कार्यों के लिए सीएससी सेंटर या तहसील कार्यालय जाना पड़ेगा।
प्रशासन की ओर से गांव-गांव जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रशासन ने सभी किसानों से समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण और अंश निर्धारण कार्य पूरा कराने की अपील की है, ताकि भविष्य में सरकारी योजनाओं और किसान कार्ड से मिलने वाले लाभों का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06