सुल्तानपुरः सुल्तानपुर जिले की बल्दीराय तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा ने लंबित समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। संघ ने उपजिलाधिकारी बल्दीराय को ज्ञापन सौंपते हुए साफ चेतावनी दी है कि यदि 19 मई 2026 तक उनकी मांगों और समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो तहसील के सभी मूल लेखपाल अपने अतिरिक्त क्षेत्रों का प्रभार तहसील प्रशासन को सौंप देंगे।
लेखपाल संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 08 मई 2026 को भी प्रशासन को ज्ञापन और मेमो के माध्यम से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन की उदासीनता से लेखपालों में भारी नाराजगी व्याप्त है और अब उन्होंने आंदोलनात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया है।
संघ द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि लंबे समय से कई लेखपाल अतिरिक्त क्षेत्रों का कार्यभार संभाल रहे हैं, जिससे उन पर कार्य का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके बावजूद उनकी मूलभूत समस्याओं और सुविधाओं की ओर प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा। लेखपालों का कहना है कि अतिरिक्त कार्यभार के कारण राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन में भी कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं।
संघ ने स्पष्ट किया है कि 19 मई से सभी लेखपाल केवल अपने मूल क्षेत्र का ही कार्य करेंगे और अतिरिक्त प्रभार का कार्य पूरी तरह बंद कर देंगे। लेखपाल संघ के अध्यक्ष संतराम यादव और मंत्री कमलेश यादव ने कहा कि अतिरिक्त क्षेत्रों का चार्ज तहसील प्रशासन को सौंपने के बाद यदि किसी प्रकार की प्रशासनिक अव्यवस्था, राजस्व कार्य में बाधा या आम जनता की समस्याएं बढ़ती हैं तो उसकी पूरी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी।
संघ के इस अल्टीमेटम के बाद तहसील प्रशासन में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि यदि समय रहते प्रशासन और लेखपाल संघ के बीच वार्ता कर समाधान नहीं निकाला गया तो आने वाले दिनों में राजस्व कार्य प्रभावित हो सकते हैं, जिससे आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
नगरपालिका भर्ती घोटालाः पूर्व मंत्री रथिन घोष से दोबारा पूछताछ करेगी ईडी, समन जारी
भविष्य की तैयारी में जुटी असम सरकार: गुवाहाटी के आसपास सरकारी जमीनों को सुरक्षित करने का बड़ा अभियान
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज
दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में तेलंगाना में बंद रहीं 25000 से अधिक मेडिकल दुकानें
Bandra demolition garib nagar: बांद्रा में 400 घर धवस्त, झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर
देहरादून पैनोसिया अस्पताल में एसी ब्लास्ट से लगी आग, एक की मौत दो की हालत गंभीर
भीषण गर्मी से प्रदेश के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी, 53 जिलों में लू का अनुमान
TN SSLC 10th Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें परिणाम