सुल्तानपुर: जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं का जायजा लेने पहुंचे इसौली विधायक ताहिर खान ने केंद्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की, वहीं प्रदूषित जल से हो रहे नुकसान के चलते पर्यावरण को संतुलित करने के लिए जल बचाने व वृक्ष लगाने पर जोर दिया।
विधायक अधिशासी अभियंता वकार हुसैन, सहायक अभियंता प्रमोद कुमार व अवर अभियंता गौरव शर्मा के साथ ग्राम सभा हरखी दौलतपुर उघरपुर रवनिया पश्चिम सुरजीपुर असरोगा मडुई नवादा में पहुंचे। जल जीवन मिशन परियोजना के परियोजना प्रबंधक हरेंद्र भांभू व टीपीआई सौरव श्रीवास्तव ने विधायक ताहिर खान का स्वागत किया। यहां विधायक ताहिर खान ने कहा कि जल हमारी धरती का महत्वपूर्ण अंग है और मनुष्य के लिए बहुत जरूरी है।
स्वच्छ जल मानव जीवन के लिए बहुत जरूरी है। लोगों को पानी की बर्बादी रोकनी चाहिए और पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक फलदार वृक्ष लगाने चाहिए। ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए नीम व पीपल का अधिक से अधिक रोपण करना चाहिए। पर्यावरण संतुलित रहेगा और धरती पर जल रहेगा तो हमारा जीवन भी चलता रहेगा। अधिशासी अभियंता बकर हुसैन ने प्रदूषित जल से होने वाले नुकसानों की जानकारी दी। यहां विधायक ताहिर खान ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और उनका समाधान कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े
पीलीभीत में मनरेगा घोटाले का आरोप: बिना काम फर्जी हाजिरी लगाकर धन निकालने का मामला
चरथावल पुलिस की कार्रवाई: कोर्ट से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Pilibhit: भीषण आग का कहर, आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Pilibhit : बरखेड़ा में अवैध पेड़ कटान का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उठे सवाल
चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, भड़के लोग, आयोग और सीएम पोर्टल तक पहुंची शिकायत
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार
झांसी में अंधविश्वास के नाम पर ठगी, महिला से 20 लाख के जेवरात और नकदी हड़पी