सुल्तानपुरः जनपद में गौवंश संरक्षण को लेकर राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट कर्मवीर सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने 27 अप्रैल को ‘गौ-सम्मान दिवस’ घोषित किए जाने सहित कुल 9 प्रमुख मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं।
जिला संयोजक उदय प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि गौमाता भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। ऐसे में उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार को ठोस और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। संगठन ने मांग की कि हर वर्ष 27 अप्रैल को प्रदेश स्तर पर ‘गौ-सम्मान दिवस’ घोषित किया जाए, जिससे समाज में गौसेवा और संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिल सके।
ज्ञापन में गो-पालक किसानों को प्रति गोवंश प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके साथ ही निराश्रित गौवंश के संरक्षण के लिए विशेष योजनाएं लागू करने तथा प्रदेश की सभी गौशालाओं में चारा, पानी और चिकित्सा सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की बात कही गई।
उदय प्रकाश मिश्रा ने कहा कि गौवंश की सुरक्षा केवल धार्मिक दृष्टिकोण से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह किसानों की आजीविका और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से भी गहराई से जुड़ा हुआ विषय है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस दिशा में ठोस पहल करती है, तो गो-पालकों को राहत मिलेगी और गौवंश का संरक्षण बेहतर तरीके से सुनिश्चित किया जा सकेगा।
वहीं संगठन के अन्य पदाधिकारी राकेश सिंह दद्दू ने कहा कि ‘गौ-सम्मान दिवस’ घोषित होने से समाज में व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलेगी और गौसंरक्षण अभियान को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की।
इस दौरान सनी मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी, अतुल गोस्वामी, बृजेश कुमार श्रीवास्तव (बंटू), सोनू शर्मा, वेद प्रकाश मिश्रा सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में गौसंरक्षण के लिए ठोस नीतियां बनाने और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के सदस्यों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाया और उम्मीद जताई कि सरकार इस विषय पर गंभीरता से विचार करेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
शाहजहांपुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत, डेढ़ घंटे बाद मिला शव
पुलिस का सराहनीय कार्य: आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला को बचाया, मिला सम्मान
Bharatmala Pariyojana: CG में क्या है पूरा प्रोजेक्ट, जमीन कारोबारी के ठिकानों पर ईडी की रेड
गौ सम्मान आह्वान अभियान: शाहपुरा में भव्य रैली, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
Muzaffarnagar: एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने महिला आरक्षियों को किया संबोधित, दिया ये संदेश
रोडवेज बस की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने किया विरोध
नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर बड़ा हादसा, कार-ट्रैक्टर ट्राॅली की भिड़ंत में 5 की मौत
Yogi Ki Paati: निराश न होकर आगे बढ़ें... रिजल्ट के बाद CM ने फेल छात्रों को दिया संदेश
Muzaffarpur: डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर पिता-पुत्र ने हड़पे 67 लाख रुपये, गिरफ्तार
Bihar IAS Transfer: बिहार में बड़ा पैप्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IAS अफसरों को मिली नई तैनाती
रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना–2026: रचनात्मक प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
CDO उत्कर्ष द्विवेदी का देर रात जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, इमरजेंसी सेवाओं का लिया जायजा