Sultanpur News: विकास खंड धनपतगंज क्षेत्र में आगामी 21 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली एक महत्वपूर्ण बैठक और कार्यक्रम के टकराव को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया है। ग्राम पंचायत मायंग के निवासी और क्षेत्र पंचायत सदस्य ऋषिभद्र सिंह ने जिलाधिकारी सुलतानपुर को एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए इस समस्या का समाधान मांग किया है।
प्रार्थना पत्र में ऋषिभद्र सिंह ने बताया कि 21 जनवरी को स्वर्गीय इन्द्रभद्र सिंह (स्वर्गीय सारदा प्रसाद सिंह के सुपुत्र) से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम पहले से निर्धारित है। इस कार्यक्रम में जिले भर के जनप्रतिनिधि और अधिकारी हिस्सा लेते रहे हैं, जो कि हर साल इस तिथि पर आयोजित होता है। वहीं, इसी दिन क्षेत्र पंचायत धनपतगंज की बैठक भी तय कर दी गई है, जिससे जनप्रतिनिधियों के सामने एक असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऋषिभद्र सिंह के अनुसार, 21 जनवरी को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम साल 2000 से हर वर्ष लगातार आयोजित होता आ रहा है, और इसमें प्रदेश व देश के प्रमुख जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी सम्मिलित होते हैं। ऐसे में, बैठक के कारण जनप्रतिनिधियों के लिए दोनों आयोजनों में सम्मिलित होना संभव नहीं हो पा रहा है।
क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी से अपील की है कि 21 जनवरी को प्रस्तावित बैठक की तिथि में बदलाव किया जाए, ताकि महत्वपूर्ण कार्यक्रम और जनभावना पर किसी प्रकार का विपरीत असर न पड़े। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का यह भी कहना है कि वे श्रद्धा भाव से स्वर्गीय इन्द्रभद्र सिंह के कार्यक्रम में सम्मिलित होना चाहते हैं, लेकिन बैठक के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा। यह प्रार्थना पत्र कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षरों से समर्थन प्राप्त है। अब सभी की नजरें जिलाधिकारी के निर्णय पर टिकी हैं कि बैठक की तिथि में बदलाव किया जाता है या नहीं। इस मामले में जिला प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है, ताकि एक सामंजस्यपूर्ण समाधान निकाला जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
Twisha Sharma Death Case: पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
2026-06-02
2026-06-02
4 साल बाद फिर दौड़ी जोगिंदर नगर-पठानकोट ट्रेन, कांगड़ा वैली रेलवे सेवा बहाल
2026-06-02
Jharkhand: 77 हजार रुपये रिश्वत लेते SBI ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार, CBI ने रंग हाथ पकड़ा
2026-06-02
2026-06-02
Telangana Formation Day: सीएम रेवंत रेड्डी और राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
2026-06-02
दिल्लीः जोरदार धमाके के साथ फटा सिलेंडर, भरभरा कर गिरी बिल्डिंग, 6 घायल
2026-06-02
TMC में उथल-पुथल के बीच आज धरना देंगी ममता बनर्जी, विधायकों की मौजूदगी पर नजर
2026-06-02
Bada Mangal 2026: जयकारों से गूंजी हनुमान गढ़ी, अयोध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
2026-06-02
2026-06-01
Bengal Politics: TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह, पार्टी ने दो विधायकों को किया निष्कासित
2026-06-01
गांजा तस्कर से मुठभेड़, आरोपी घायल, 50 लाख का गांजा बरामद
2026-06-01
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन, कई मुद्दों पर चर्चा
2026-06-01
दूधनाथ ने संभाला ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक का कार्यभार, बतायी प्राथमिकता
2026-06-01
रविन्द्र जायसवाल ने पीड़ित परिवार को सौंपी 5 लाख की सहायता राशि, सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा
2026-06-01