सुल्तानपुर/ बल्दीराय: तहसील बल्दीराय क्षेत्र के धनपतगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत केवटली के धत्ताराय का पुरवा निवासी राज नारायण कोरी पुत्र राम किशोर कोरी के कच्चे छप्पर वाले मकान में बुधवार देर रात लगभग 11 से 11:30 बजे के बीच अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घर में कुछ भी सुरक्षित नहीं बच सका।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के समय राज नारायण की पत्नी शांति अपने तीन मासूम बच्चों के साथ घर में सो रही थीं। तेज लपटें और धुआं उठने पर उनकी नींद खुली। वह घबराकर बाहर भागीं, लेकिन तभी उन्हें बच्चों के अंदर होने का ध्यान आया। अदम्य साहस दिखाते हुए शांति ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक-एक कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान वह स्वयं झुलस गईं, परंतु उनकी सूझबूझ से बच्चों की जान बच गई।
आग की चपेट में आकर परिवार की तीन बकरियां जिंदा जलकर खत्म हो गईं, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था। बताया जाता है कि राज नारायण दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है और विडंबना यह है कि अब तक उन्हें सरकारी आवास योजना का लाभ भी नहीं मिल सका। इस हादसे ने परिवार को खुले आसमान के नीचे ला खड़ा किया है।
घटना की सूचना मिलते ही सुबह पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल भैंस का उपचार किया। वहीं हल्का लेखपाल कमलेश सरोज राजस्व टीम के साथ पहुंचकर नुकसान का आकलन करते हुए रिपोर्ट एसडीएम को प्रेषित कर दी है। इस बीच बसपा नेता हंस राज भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, आवास योजना का लाभ और पशुहानि का समुचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन मामले की जांच कर आग लगने के कारणों का खुलासा करे और पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत प्रदान करे।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-05-27
2026-05-27
भक्ति और आस्था के रंग में डूबा जीवागंज, ठाकुर जी के दर्शन को उमड़ रहे भक्त
2026-05-27
पीलीभीत में बेखौफ खनन माफिया, बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे ओवरलोड वाहन
2026-05-27
तिलस्वां फिर बना मौत का घाट, खाई में गिरी मजदूरों से भरी पिकअप, 3 की मौत, 3 गंभीर
2026-05-27
शिकायत निस्तारण को लेकर सख्त हुए डीएम गौरांग राठी, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
2026-05-27
2026-05-27
2026-05-27
हिमाचल में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
2026-05-27
केरलम के पूर्व सीएम पीनाराई विजयन के घर ED का छापा, समर्थकों का हंगामा, अधिकारियों पर फेंके पत्थर
2026-05-27
2026-05-27
बांग्लादेश लौटने को हकीमपुर चेक पोस्ट पर जुटे सैकड़ों अवैध प्रवासी, दस्तावेजों की हो रही जांच
2026-05-27
Lucknow Police: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, ACP से SHO तक कई अफसरों के तबादले
2026-05-27
2026-05-27
2026-05-27