श्री गंगानगर: राजकीय चिकित्सालय में स्टाफ की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। अस्पताल के कर्मचारियों ने न केवल अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाया, बल्कि तीन दिन तक लगातार प्रयास कर एक मरीज की खोई हुई राशि उसे सुरक्षित लौटाकर मानवता की मिसाल पेश की।
घटना तीन दिन पूर्व की है, जब ऑपरेशन थिएटर (MCH OT) में तैनात सहायक कर्मचारी विकास कुमार को 1750 रुपये नकद और एक पर्ची मिली। यह राशि संभवतः किसी मरीज की थी, जो वहां उपचार या किसी प्रोसीजर के लिए आया था। विकास कुमार ने बिना देर किए इसकी सूचना अपने प्रभारी कुलदीप सिंह मान को दी और दोनों ने मिलकर असली मालिक की तलाश शुरू कर दी।
सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि पैसे किस मरीज के हैं, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं थी। अस्पताल में कई मरीज भर्ती थे और ऑपरेशन थिएटर में रोजाना कई लोग आते-जाते हैं। ऐसे में सही व्यक्ति तक पहुंचना आसान नहीं था। इसके बावजूद विकास कुमार और कुलदीप सिंह मान ने हार नहीं मानी और लगातार तीन दिनों तक वार्ड-वार्ड जाकर मरीजों से पूछताछ करते रहे।
आखिरकार तीसरे दिन उनकी मेहनत रंग लाई और वह मरीज मिल गया, जिसके पैसे खोए थे। पहचान सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों ने मरीज से पर्ची में लिखी जानकारी पूछी। मरीज ने घर के सामान से जुड़ी वही जानकारी सही-सही बताई, जो पर्ची पर लिखी थी। पुष्टि होने के बाद विकास कुमार ने अपने प्रभारी की मौजूदगी में पूरी राशि मरीज को सौंप दी।
मरीज ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान उसे पता ही नहीं चला कि उसके पैसे कब गिर गए। तीन दिन बाद जब अस्पताल स्टाफ ने खुद आकर पैसे लौटाए, तो वह भावुक हो गया और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि आज भी ईमानदारी और सेवा भावना जीवित है।
अस्पताल प्रशासन ने भी विकास कुमार और कुलदीप सिंह मान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कर्मचारी संस्थान की गरिमा को बढ़ाते हैं। उनकी ईमानदारी और समर्पण अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sultanpur: स्मार्ट मीटर व गैस कीमतों को लेकर कांग्रेस का विरोध, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज चलाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार, पुलिस ने दिखाई सक्रियता
सौतेले पिता पर लगा दुष्कर्म का आरोप, किशोरी के गर्भवती होने पर खुला मामला
Pilibhit: दरोगा ने युवक को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एक्शन
पीलीभीत सेतु परियोजना को मंजूरी, कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार की उम्मीद
बिजली बिल जमा करने के बाबजूद भी सप्लाई कट, ग्रामीणों में रोष
यूनिफॉर्म राशि डीबीटी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित, योजानाओं की दी जानकारी
हनुमान जयंती पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, कलश स्थापना के साथ हुआ पूजन
हनुमान जयंती पर भीलवाड़ा में धर्म जागरण का शंखनाद: 52 हजार से अधिक हनुमान चालीसा का होगा वितरण
भीलवाड़ा में सामाजिक एकता की नई मिसाल: 'एक जाजम, एक पंगत' पर हजारों ने ग्रहण किया महाप्रसाद
नारायणपुर विद्यालय में वार्षिकोत्सव की धूम: कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन और मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
कोयंबटूर में बदला सियासी इतिहास, 1952 के बाद पहली बार वामपंथी गायब, मजदूर राजनीति की पकड़ कमजोर