श्रीगंगानगर: सरहदी जिले श्रीगंगानगर में क्रिकेट की नई पारी की शुरुआत हो गई है। स्थानीय होटल प्राइम रेजीडेंसी में आयोजित जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक साधारण सभा में आगामी चार वर्षों (2026-2030) के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस चुनाव की सबसे खास बात यह रही कि पूरी टीम का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ, जिससे जिले के खेल जगत में एकता का संदेश गया है।
चुनाव परिणामों के अनुसार, मुकेश शाह को सर्वसम्मति से जिला क्रिकेट संघ का अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, खेल संगठन में प्रशासनिक अनुभव रखने वाले विनोद सहारण को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानीय विधायक जयदीप बिहानी को संघ का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, हालांकि विधानसभा सत्र में व्यस्तता के चलते वे बैठक में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके।
अन्य निर्वाचित पदाधिकारी:
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: जितेंद्र कुकणा
उपाध्यक्ष: प्रदीप पाठक और गुलविंद्र सिंह
संयुक्त सचिव:कुलदीप सिंह और प्रेम अरोड़ा
तकनीकी सलाहकार: अनिल कुमार गोदारा
कार्यकारिणी सदस्य: शीशपाल सिंह, सुरेंद्र गोदारा और दयाशंकर दोवण
चुनाव प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी राजेन्द्र शर्मा ने प्राप्त नामांकनों की बारीकी से जांच की। इस दौरान राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) की ओर से पर्यवेक्षक सतीश व्यास, जिला ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि राजाराम ढाका और सहायक चुनाव अधिकारी हंसराज वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिले की क्रिकेट उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि श्रीगंगानगर ने भारतीय क्रिकेट को मानव सुथार जैसा सितारा दिया है, जो न केवल राजस्थान रणजी टीम के कप्तान बने बल्कि आईपीएल में गुजरात टाइटंस का प्रतिनिधित्व भी कर रहे हैं। इनके अलावा सूरज आहूजा, अर्जित गुप्ता, विकास झोरड़ और पूनम पूनियां जैसे खिलाड़ी राष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश शाह ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में कहा, "हमारा प्राथमिक लक्ष्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है ताकि जिले के अधिक से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी और आईपीएल जैसे बड़े मंचों तक पहुँच सकें।" वहीं सचिव विनोद सहारण ने क्रिकेट के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया।
अन्य प्रमुख खबरें
नगरपालिका भर्ती घोटालाः पूर्व मंत्री रथिन घोष से दोबारा पूछताछ करेगी ईडी, समन जारी
भविष्य की तैयारी में जुटी असम सरकार: गुवाहाटी के आसपास सरकारी जमीनों को सुरक्षित करने का बड़ा अभियान
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज
दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में तेलंगाना में बंद रहीं 25000 से अधिक मेडिकल दुकानें
Bandra demolition garib nagar: बांद्रा में 400 घर धवस्त, झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर
देहरादून पैनोसिया अस्पताल में एसी ब्लास्ट से लगी आग, एक की मौत दो की हालत गंभीर
भीषण गर्मी से प्रदेश के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी, 53 जिलों में लू का अनुमान
TN SSLC 10th Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें परिणाम