श्री गंगानगरः केंद्रीय कारागृह ,बीकानेर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह मे जिला एवम सत्र न्यायाधीश अश्वनी विज, सीजेएम रमेश कुमार व जेल अधीक्षक डॉ. अभिषेक शर्मा द्वारा एडवोकेट सुमेश शर्मा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्हे यह सम्मान सामाजिक कार्यो, चिकित्सा शिविर व जन सहयोग के कार्यो के लिए प्रदान किया गया। जेलर सूरज के द्वारा मंच का संचालन किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय कारागृह के जेल बैंड के द्वारा देशभक्ति गीतों के गायन का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि अश्वनी विज ने संबोधित किया। आयोजन में डॉक्टरों ने भी बढ़ चढ़कर कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
अपने संबोधन में उन्होंने जेल प्रबन्धन के आयोजन की प्रशंसा की। रमेश कुमार द्वारा जेल मे मौजूद बन्धियों को दी जा रही सुविधाओं को संतोषजनक बताया उन्होंने जेल बैंड की प्रस्तुति को सराहा। कार्यक्रम मे जेल अधीक्षक डॉ. अभिषेक शर्मा के द्वारा धन्यवाद भाषण पढ़ा गया। जेल प्रबन्धन द्वारा सभी बन्धियो को भी मिठाई बांटी गई
सुमेश शर्मा वर्तमान में बाल श्रमिक टास्क फोर्स के सदस्य हैं, रोटरी क्लब श्रीगंगानगर ईस्ट के सदस्य, अनुवर्त सेवा समिति के सदस्य, टाटिया आई डोनेशन सोसाइटी के सहायक प्रोजेक्ट चेयरमैन, संस्कार भारती के उपाध्यक्ष, राजस्थान उत्तराखंड सभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी, चाइल्ड लाइन में वोलिएंटर व उत्तराखंड विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष के रूप में सामाजिक कार्य कर रहे हैं। सुमेश शर्मा को सामाजिक कार्यों के लिए नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति परमानंद झा द्वारा भी सम्मानित हो चुके है।
उन्हें जैन समाज द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। हिंदुस्तान स्काउट्स राजस्थान के द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सुमेश शर्मा को भामाशाह प्रेरक की उपाधि से भी नवाजा जा चुका है अंतरराष्ट्रीय समरता मंच द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को सुमेश शर्मा को दिल्ली स्थित वी के मेनन सभागार में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्हे राष्ट्रीय उतराखंड सभा के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्यकर्ता सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। सुमेश शर्मा को बुक ऑफ रिकॉर्ड, स्थानीय इकाई के द्वारा इवेंट गुरु की उपाधि से भी नवाजा जा चुका है। 2024 में उन्हे जिला प्रशासन द्वारा समाजिक कार्यो के लिए स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय मुख्य आयोजन मे भी सम्मानित किया जा चुका है।
अन्य प्रमुख खबरें
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में तीन बाघों की एक साथ चहलकदमी, वीडियो हुआ वायरल
ग्राम रथ अभियान की शुरुआत: एलईडी मोबाइल वैन से गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी
PM Modi Varanasi Visit: अविनाशी काशी आज विकास के नए अध्याय की साक्षी बनेगी, बोले सीएम योगी
लिपिकीय सेवा विधेयक 2026 पारित, ग्रुप डी कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले
शाहजहांपुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत, डेढ़ घंटे बाद मिला शव
पुलिस का सराहनीय कार्य: आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला को बचाया, मिला सम्मान
गौ-सम्मान दिवस घोषित करने की मांग, राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन
Bharatmala Pariyojana: CG में क्या है पूरा प्रोजेक्ट, जमीन कारोबारी के ठिकानों पर ईडी की रेड
गौ सम्मान आह्वान अभियान: शाहपुरा में भव्य रैली, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
Muzaffarnagar: एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने महिला आरक्षियों को किया संबोधित, दिया ये संदेश
रोडवेज बस की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने किया विरोध