अयोध्या। समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव व जिला पंचायत सदस्य राजा मान सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में बीकापुर सीट से दावेदारी की घोषणा की है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और मजबूत जनाधार बनाने के लिए टीम बनाकर गांव-गांव सम्पर्क अभियान शुरू कर दिया गया है।
राजा मान सिंह ने स्पष्ट किया कि वे बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से सपा के मंच पर टिकट के लिए औपचारिक दावेदारी करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि पार्टी नेतृत्व जिस भी सीट से चुनाव लड़ने को कहेगा, वहां से वे चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
राम मंदिर को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब से प्रभु श्रीराम भव्य राममंदिर में विराजमान हुए हैं, तब से अयोध्या की राजनीति में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि भगवान राम की कृपा से ही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश प्रसाद को अयोध्या की जनता ने सांसद बनाकर भेजा है।
पंचायती कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई अभूतपूर्व कार्य कराए हैं। गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ा गया, सड़कों की मरम्मत कराई गई, पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया गया और गांवों में सौर ऊर्जा से चलने वाली स्ट्रीट लाइटें लगाकर अंधेरे रास्तों को रोशन किया गया।
राजा मान सिंह ने दावा किया कि बीकापुर की जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है और अगर पार्टी ने टिकट दिया तो वह पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे और जीत दर्ज करेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े
पीलीभीत में मनरेगा घोटाले का आरोप: बिना काम फर्जी हाजिरी लगाकर धन निकालने का मामला
चरथावल पुलिस की कार्रवाई: कोर्ट से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Pilibhit: भीषण आग का कहर, आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Pilibhit : बरखेड़ा में अवैध पेड़ कटान का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उठे सवाल
चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, भड़के लोग, आयोग और सीएम पोर्टल तक पहुंची शिकायत
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार
झांसी में अंधविश्वास के नाम पर ठगी, महिला से 20 लाख के जेवरात और नकदी हड़पी