Manasi Murder Case: लखनऊ में मिला सीतापुर से लापता मानसी का शव, प्रेमी ने हत्या कर जंगल में फेंका

खबर सार :-
सीतापुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मानसी नाम की छात्रा का शव लखनऊ के बख्शी तालाब के जंगल में मिला है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Manasi Murder Case: लखनऊ में मिला सीतापुर से लापता मानसी का शव, प्रेमी ने हत्या कर जंगल में फेंका
खबर विस्तार : -

 Manasi Murder Case: लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के जंगल में एक किशोरी का शव मिलने से वहां दहशत का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार किशोरी का नाम मानसी है, उसकी उम्र 20 साल है, जो सीतापुर की रहने वाली है। शुरुआती जांच में पता चला कि वह पिछले 12 दिनों से घर से लापता थी। 6 जून को उसका शव कंकाल के रुप में मिला है। किशोरी की पहचान उसके कपड़ों और चप्पलों से की गई। 

 Manasi Murder Case: BSc की छात्रा का निर्मम हत्या

लखनऊ पुलिस ने पहचान होने के बाद उसके परिवार को इस बात की सूचना दी। मानसी के पिता का कहना है कि उनकी बेटी BSc की छात्रा थी। 25 मई को घर से कॉलेज के लिए बोल कर निकली थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन आसपास के इलाके में खोजबीन करने लगे। घंटो बाद भी जब उसका पता नहीं चल पाया तो उसके पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन उसके पिता का आरोप है कि नामजद तहरीर देने के तीन दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद भी उन्होंने लापरवाही दिखाई, जिससे तंग आकर परिवारजन और ग्रामीणों ने मिलकर धरना प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। 

 Manasi Murder Case: बुरी हालत में मिली मानसी की लाश

मानसी के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पुलिस ने समय से कार्रवाई की होती तो उनकी बेटी की जान बच जाती। बेटी का कंकाल देख परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। मानसी का शव काफी बुरी हालत में मिला था। उसके शव को जंगली जानवर खा गए थे, सड़े-गले चप्पल और कपड़े से उसकी पहचान की गई। पुलिस ने संदेह के घेरे में मानसी की सहेली के भाई विशाल पाल को निशाने पर लिया है। युवक से पुलिस ने पूछताछ की जिसके बाद पता चला कि उसने ही मानसी की हत्या की है। 

 Manasi Murder Case: शव को छुपाने की कोशिश

प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी विशाल पाल और मानसी के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि युवती प्रेग्नेंट थी। हालांकि आरोपी ने हत्या करने का कारण नहीं बताया है। पुलिस के मुताबिक आशंका जताई जा रही है कि युवती के गर्भवती  होने के कारण ही विशाल ने इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को आउटर रिंग रोड के किनारे जंगल में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: महोबा में एक ही परिवार से 11 दिन में तीन की मौत, बेटे का सदमे ने ले ली माता-पिता की जान

अन्य प्रमुख खबरें