लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कांधला थाना क्षेत्र के भभीसा गांव के जंगलों में शुक्रवार देर रात हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश नफीस उर्फ मुदा मारा गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नफीस अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। मुठभेड़ में नफीस घायल हुआ और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
नफीस कांधला कस्बे के मोहल्ला खेल का निवासी था और उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी और नकली करेंसी जैसे 36 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे। पुलिस ने घटनास्थल से एक तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की है। नफीस के साथ मौजूद अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं और सघन अभियान चलाया जा रहा है।
शामली के एसपी ने बताया कि नफीस की मौत से जिले में अपराध पर लगाम लगेगा और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। फरार अपराधियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और आसपास के जिलों में भी सघन अभियान चलाया जा रहा है।
नफीस का अपराधी तंत्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक जनपदों में फैला हुआ था। वह कई बार जेल की सजा काट चुका था और हाल ही में जमानत पर रिहा होने के बाद दोबारा आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो गया था। पुलिस उसे काफी समय से पकड़ने की कोशिश कर रही थी। मुठभेड़ के बाद पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके का जायजा लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, लगा भयंकर जाम
2026-06-04
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर में भीषण आग: कुछ ही मिनटों में लग्जरी कार जलकर खाक
2026-06-04
RPF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में शामिल लगभग साढ़े तीन सौ किन्नरों को पकड़ा
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में चार संदिग्ध, पाकिस्तानी Gangsters से कनेक्शन की आशंका
2026-06-04
Delhi Malviya Nagar Fire: पति, पत्नी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, होटल का मालिक लवकेश गिरफ्तार
2026-06-04
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03