शाहपुराः पूज्य सिंधी पंचायत शाहपुरा एवं भारतीय सिंधु सभा के तत्वावधान में आयोजित “सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा” के शाहपुरा आगमन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है। यात्रा 19 मई 2026 मंगलवार को सांय शाहपुरा पहुंचेगी, जहां समाजजन द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। आयोजन को लेकर पंचायत एवं सिंधु सभा की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
पूज्य सिंधी पंचायत शाहपुरा के अध्यक्ष लीलाराम वासवानी, महासचिव नरेश लखपतानी, कोषाध्यक्ष अशोक थानवानी तथा सिंधु सभा अध्यक्ष चेतन चंचलानी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा जयपुर से प्रारंभ हुई है और विभिन्न शहरों से गुजरते हुए शाहपुरा पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य सिंधी संस्कृति, मातृभाषा, परंपराओं और समाज के महापुरुषों की गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
उन्होंने बताया कि यात्रा के माध्यम से समाज में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं और जनगणना अभियान की जानकारी भी दी जाएगी। आयोजन समिति का मानना है कि आधुनिक दौर में युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना बेहद जरूरी है, इसी उद्देश्य को लेकर यह गौरव यात्रा निकाली जा रही है।
कार्यक्रम के अनुसार यात्रा का स्वागत सांय 6:30 बजे शाहपुरा सीमा पर किया जाएगा। समाजजन यात्रा का पुष्पवर्षा और माल्यार्पण के साथ अभिनंदन करेंगे। इस दौरान युवाओं द्वारा बाइक रैली भी निकाली जाएगी, जो पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र रहेगी। यात्रा के स्वागत को लेकर समाज के युवा वर्ग में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
मुख्य कार्यक्रम संत कंवर राम धर्मशाला, पिवणिया तालाब की पाल, शाहपुरा में आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से की जाएगी। इसके बाद सिंधी वंदना और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जाएगा। समारोह में अतिथियों का स्वागत, सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश तथा समाज के वरिष्ठजनों के प्रेरणादायक उद्बोधन भी होंगे।
इस अवसर पर बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ भी किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि शिविर के माध्यम से बच्चों और युवाओं को सिंधी संस्कृति, भाषा और परंपराओं के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अपनी जड़ों से जुड़े रहें।
पूज्य सिंधी पंचायत ने महिला मंडल, नवयुवक मंडल एवं समस्त समाजजनों से पारंपरिक सिंधी वेशभूषा में सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। पंचायत पदाधिकारियों ने कहा कि यह आयोजन समाज की एकता, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक बनेगा। सभी समाजबंधुओं की सहभागिता से कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
नगरपालिका भर्ती घोटालाः पूर्व मंत्री रथिन घोष से दोबारा पूछताछ करेगी ईडी, समन जारी
भविष्य की तैयारी में जुटी असम सरकार: गुवाहाटी के आसपास सरकारी जमीनों को सुरक्षित करने का बड़ा अभियान
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज
दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में तेलंगाना में बंद रहीं 25000 से अधिक मेडिकल दुकानें
Bandra demolition garib nagar: बांद्रा में 400 घर धवस्त, झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर
देहरादून पैनोसिया अस्पताल में एसी ब्लास्ट से लगी आग, एक की मौत दो की हालत गंभीर
भीषण गर्मी से प्रदेश के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी, 53 जिलों में लू का अनुमान
TN SSLC 10th Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें परिणाम