शाहजहांपुरः शाहजहाँपुर में भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार के तहत महानगर इकाई में नई नियुक्तियों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में वैभव खन्ना को महानगर उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।
स्वागत समारोह के दौरान वैभव खन्ना को फूल-मालाओं से लाद दिया गया और बुके भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुँह मीठा कराया और खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि वैभव खन्ना के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
वैभव खन्ना लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े हुए हैं और उन्होंने विभिन्न पदों पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। वे पहले बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, चौक मंडल अध्यक्ष और युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री जैसे अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं। संगठन में उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त महानगर उपाध्यक्ष वैभव खन्ना ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।
इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें पार्षद लाल पुजारी, अनूप मौर्य, मनीष गुप्ता, नामित पार्षद अनुज वर्मा, मीडिया प्रभारी पुनीत मिश्रा, अतुल अग्निहोत्री, शेखर यादव, मुन्ना सागर, अनिल गौतम, नवीन गुप्ता, संजीव मौर्य, रमेश पाल, हितेश मिश्रा, माया प्रकाश दीक्षित, आयुष शंखधार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्साह और जोश से भरा रहा। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि वैभव खन्ना के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
नगरपालिका भर्ती घोटालाः पूर्व मंत्री रथिन घोष से दोबारा पूछताछ करेगी ईडी, समन जारी
भविष्य की तैयारी में जुटी असम सरकार: गुवाहाटी के आसपास सरकारी जमीनों को सुरक्षित करने का बड़ा अभियान
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज
दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में तेलंगाना में बंद रहीं 25000 से अधिक मेडिकल दुकानें
Bandra demolition garib nagar: बांद्रा में 400 घर धवस्त, झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर
देहरादून पैनोसिया अस्पताल में एसी ब्लास्ट से लगी आग, एक की मौत दो की हालत गंभीर
भीषण गर्मी से प्रदेश के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी, 53 जिलों में लू का अनुमान
TN SSLC 10th Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें परिणाम