शाहजहांपुर: जनपद में किसानों और मजदूरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आज गन्ना शोध परिषद में किसान–मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन का आयोजन विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम 2025 के अंतर्गत किया गया।
इस अवसर पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल फंड के स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए तथा चयनित कृषकों को ट्रैक्टर एवं आधुनिक कृषि यंत्रों की चाबी वितरित की। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, कृषि को आधुनिक बनाना और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम 2025 ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे किसान, मजदूर और ग्रामीण परिवार सीधे लाभान्वित हो रहे हैं।
अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शिता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर काम कर रही है। किसानों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा रही है, जिससे खेती लाभ का व्यवसाय बन सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
कार्यक्रम के दौरान जनपद प्रशासन की भूमिका की भी सराहना की गई। प्रशासन द्वारा गांव–गांव तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने, पात्र लाभार्थियों का चयन करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में और अधिक किसानों व स्वयं सहायता समूहों को इस योजना से जोड़ा जाएगा।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। लाभार्थियों ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ट्रैक्टर और कृषि यंत्र मिलने से उनकी खेती आसान होगी और लागत में कमी आएगी। कार्यक्रम के अंत में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सभी से अपील की कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सही उपयोग करें और अपने गांव व समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करें।
अन्य प्रमुख खबरें
आठवां सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ संपन्न, डॉ. संदीप सरावगी ने दिया आशीर्वाद
वंशी पहाड़पुर ‘सूखा शिला’ क्षेत्र में अवैध खनन पर सख्ती, ऊंची दीवार बनेगी सुरक्षा कवच
चाकसू में चला सफाई का महाअभियान, निरंकारी सेवादारों ने दिया ये संदेश
भीलवाड़ा में भरा ऐतिहासिक मायरा, मेवाड़ क्षेत्र में बना चर्चा का केंद्र
कुशीनगर में हनुमान एवं सरस्वती प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा एवं अनावरण समारोह संपन्न
सनातन मंगल महोत्सव में छाया कृष्ण जन्म का उल्ल्लास, बधाईयों के साथ झुमे श्रद्धालु
साधना बन चुकी है भीलवाड़ा शहर की संध्या, हजारों की तादाद में पहुंच रहे भक्त
25 मिनट में तय होगा बांध बारैठा–उच्चैन सफर, शुरू हुआ चौड़ीकरण
Jhansi: बुंदेलखंड समेत 5 शहरों में डॉपलर रडार की सौगात, पल-पल मिलेगी मौसम की अपडेट
Bulandshahr: विराट हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन, किया गया ये आह्वान
डॉ.पाराशर बोले- धर्म हमारे जीवन का प्राण, धर्म सापेक्ष बनने का किया आग्रह
करोड़ों रुपए से सजेगा बांदा का सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम, मिली हरी झंडी
फ़िल्म ‘पॉइंट जीरो’ के पोस्टर का हुआ विमोचन, टीम ने की सफलता की कामना
चूनावढ़ से श्री सेठ सांवरा मंदिर में पहुंची भव्य ध्वज यात्रा, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
कुलदीप सिंह मान का हुआ भव्य स्वागत, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा