शाहजहांपुरः जनपद के विकासखंड बंडा में गुरुवार को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में राम भक्तों द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया। इस भव्य रैली का आयोजन सनातनी परिवार समिति के तत्वावधान में सृजल शुक्ला और डॉ. अखिलेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में किया गया। रैली की शुरुआत नगर पंचायत बंडा स्थित कौटिल्यपुरम कॉलोनी से हुई, जिसमें हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए। श्रद्धालु भगवा ध्वज, भगवान राम के चित्रों वाले बैनर और झंडे लेकर सड़कों पर उतरे।
डीजे पर बज रहे राम भजनों और ढोल-नगाड़ों की थाप पर भक्त भक्ति भाव से झूमते नजर आए, जिससे पूरा क्षेत्र धार्मिक उल्लास और उत्साह से भर गया। रैली मल्लिका, खुटार, रूजहा और पुवाया होते हुए गुजरी। जिस मार्ग से रैली निकली, वहां राम नाम की गूंज फैल गई और जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बंडा थाना प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ पूरी रैली के दौरान मुस्तैद रहे। हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी गई, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सका। प्रशासन की सतर्कता के चलते किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।
रैली का समापन पुवाया रोड स्थित कौटिल्यपुरम कॉलोनी में हुआ, जहां सभी राम भक्तों ने सामूहिक आरती कर भगवान राम के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। इसके पश्चात एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर आदेश राठौर, गौरव सिंह, समरवीर राठौर, अतुल गुप्ता, सौरभ वर्मा, डॉ. शेखर दीक्षित, विवेक मिश्रा, महंत अनिल पांडे, जिला प्रचारक अभिनव, उपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में राम भक्त एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में तीन बाघों की एक साथ चहलकदमी, वीडियो हुआ वायरल
ग्राम रथ अभियान की शुरुआत: एलईडी मोबाइल वैन से गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी
PM Modi Varanasi Visit: अविनाशी काशी आज विकास के नए अध्याय की साक्षी बनेगी, बोले सीएम योगी
लिपिकीय सेवा विधेयक 2026 पारित, ग्रुप डी कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले
शाहजहांपुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत, डेढ़ घंटे बाद मिला शव
पुलिस का सराहनीय कार्य: आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला को बचाया, मिला सम्मान
गौ-सम्मान दिवस घोषित करने की मांग, राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन
Bharatmala Pariyojana: CG में क्या है पूरा प्रोजेक्ट, जमीन कारोबारी के ठिकानों पर ईडी की रेड
गौ सम्मान आह्वान अभियान: शाहपुरा में भव्य रैली, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
Muzaffarnagar: एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने महिला आरक्षियों को किया संबोधित, दिया ये संदेश
रोडवेज बस की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने किया विरोध
नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर बड़ा हादसा, कार-ट्रैक्टर ट्राॅली की भिड़ंत में 5 की मौत