शाहजहांपुर-तिलहर क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, ढकिया तिवारी में आज विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर तिलहर की विधायक सलोना कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ और किफायती चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति न केवल सुरक्षित है, बल्कि दीर्घकालिक रोगों के उपचार में भी प्रभावी सिद्ध हो रही है। इस नए चिकित्सालय के खुलने से ढकिया तिवारी तथा आसपास के गांवों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सबीना नाज़ अंसारी ने बताया कि चिकित्सालय में प्रशिक्षित चिकित्सक एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। यहाँ पर सामान्य रोगों के साथ-साथ एलर्जी, त्वचा रोग, जोड़ों के दर्द तथा बच्चों व महिलाओं से संबंधित समस्याओं का उपचार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। लोगों ने सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के स्वास्थ्य विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।
चिकित्सालय के प्रारंभ होने से अब ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर-दराज़ शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। इस अफसर पर डॉ. मानवेंद्र सिंह डॉ. शाहनवाज़ योग प्रशिक्षक पुष्पक श्रीवास्तव समेत क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
सोनभद्र में ‘सनातन और भारत वर्ष’ विषय पर हुआ भव्य आयोजन, पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने रखे विचार
2026-06-16
रुद्रप्रयाग: 30 मीटर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF के जवानों ने सुरक्षित निकाला
2026-06-16
अभिषेक बनर्जी के करीबी मैदुल इस्लाम गिरफ्तार, हत्या के मामले में पूछताछ करेगी पुलिस
2026-06-16
हजारीबाग में कोल माइनिंग कंपनी की साइट ऑफिस में तोड़फोड़, क्षेत्र में तनाव
2026-06-16
लखनऊ में फर्जी IPS की खुली पोल, चाय वाले से झगड़े के बाद गिरफ्तार
2026-06-16
छत्तीसगढ़ में महंगी हुई बिजली, आयोग ने दी नई टैरिफ दरों को मंजूरी, जानें नए रेट
2026-06-16
वोर्टेक्स कप 2026 प्रशासन XI की धमाकेदार जीत, आरण बिल्ली ने चंदौली XI को हराकर फाइनल का टिकट कटाया
2026-06-15
भाजपा सरकार जनता को जाति-धर्म में उलझा रही है: कप्तान सिंह राजपूत
2026-06-15
खाटू श्याम मंदिर के बाहर लगा वाटर फ्रीजर महीनों से खराब, श्रद्धालु पानी के लिए परेशान
2026-06-15
निकाह में कथित रुपये की मांग पर विवाद, दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार
2026-06-15
सोने के कड़ों के लिए दोस्त ने की पीट-पीटकर हत्या, पेट्रोल डालकर शव जलाने की भी कोशिश
2026-06-15
2026-06-15
अभिषेक बनर्जी के सहायक सुमित राॅय के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी
2026-06-15
झांसी में 350 किलो गांजा बरामद, तस्करी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
2026-06-15
आसींद रोड श्मशान घाट को मॉडल बनाने की पहल, विश्रांति गृह और स्नानगृह का हुआ शिलान्यास
2026-06-15