रामपुर में वीर खालसा सेवा समिति द्वारा समाज सेवा को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिलाओं की जॉइनिंग कराई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने समिति से जुड़कर जरूरतमंदों की सेवा करने का संकल्प लिया। महिलाओं ने कहा कि वीर खालसा सेवा समिति समाज सेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती रही है और वे भी समिति के साथ मिलकर दीन-दुखियों और जरूरतमंदों की सेवा करना चाहती हैं।
कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वीर खालसा सेवा समिति का गठन समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता के लिए किया गया है। महिलाओं के जुड़ने से समिति और अधिक मजबूत होगी तथा सेवा कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में और भी बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवा समिति से जुड़ेंगे और सेवा कार्यों को नई दिशा देंगे।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सरदार निर्मल सिंह ने कहा कि वीर खालसा सेवा समिति हमेशा निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा करती आई है और आगे भी यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने महिलाओं की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि आज जिस उत्साह के साथ महिलाएं समिति से जुड़ रही हैं, वह प्रशंसनीय और बधाई के योग्य है।
कार्यक्रम में समिति की ओर से सभी महिलाओं को औपचारिक रूप से जॉइनिंग कराई गई तथा उन्हें शॉल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सरदार निर्मल सिंह, सचिव सरदार मनमीत सिंह, सरदार चरणजीत सिंह, रणजीत कौर, गुलशन अरोड़ा, सेवा सिंह, मनिंदर सिंह, वजीर सिंह और अमनदीप सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में तीन बाघों की एक साथ चहलकदमी, वीडियो हुआ वायरल
ग्राम रथ अभियान की शुरुआत: एलईडी मोबाइल वैन से गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी
PM Modi Varanasi Visit: अविनाशी काशी आज विकास के नए अध्याय की साक्षी बनेगी, बोले सीएम योगी
लिपिकीय सेवा विधेयक 2026 पारित, ग्रुप डी कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले
शाहजहांपुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत, डेढ़ घंटे बाद मिला शव
पुलिस का सराहनीय कार्य: आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला को बचाया, मिला सम्मान
गौ-सम्मान दिवस घोषित करने की मांग, राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन
Bharatmala Pariyojana: CG में क्या है पूरा प्रोजेक्ट, जमीन कारोबारी के ठिकानों पर ईडी की रेड
गौ सम्मान आह्वान अभियान: शाहपुरा में भव्य रैली, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
Muzaffarnagar: एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने महिला आरक्षियों को किया संबोधित, दिया ये संदेश
रोडवेज बस की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने किया विरोध
नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर बड़ा हादसा, कार-ट्रैक्टर ट्राॅली की भिड़ंत में 5 की मौत