रामपुर: रामपुर जनपद के सैदनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सैनपुर से नगलिया आकिल तक जाने वाले जर्जर मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग अब जोर पकड़ती जा रही है। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने गंभीरता से उठाया। उन्होंने मुरादाबाद मंडल के मंडल आयुक्त को ज्ञापन पत्र सौंपते हुए इस मार्ग की दयनीय स्थिति से अवगत कराया।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ग्राम सैनपुर से नगलिया आकिल तक की दूरी महज 1 किलोमीटर है। इस मार्ग पर लगभग 10 वर्ष पूर्व खरांजा (ईंट बिछाने का कार्य) किया गया था, जो अब पूरी तरह से टूट-फूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुका है। यह मार्ग सैनपुर सहित दर्जनों गांवों के लोगों के आवागमन का मुख्य रास्ता है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग, जिनमें छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग व आमजन शामिल हैं, इसी मार्ग से गुजरते हैं। लेकिन जर्जर अवस्था के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने मंडल आयुक्त को अवगत कराया कि इस मार्ग पर आज तक कभी भी डामर रोड नहीं बनी। बारिश के मौसम में यह मार्ग और भी अधिक खतरनाक हो जाता है, जिससे दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
इस गंभीर समस्या को देखते हुए मंडल आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को मार्ग निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने भी मामले की गंभीरता को समझते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) को इस मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
इस फैसले से क्षेत्रवासियों में आशा की एक नई किरण जगी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही इस लंबे समय से उपेक्षित मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होगा और उन्हें बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े
पीलीभीत में मनरेगा घोटाले का आरोप: बिना काम फर्जी हाजिरी लगाकर धन निकालने का मामला
चरथावल पुलिस की कार्रवाई: कोर्ट से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Pilibhit: भीषण आग का कहर, आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Pilibhit : बरखेड़ा में अवैध पेड़ कटान का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उठे सवाल
चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, भड़के लोग, आयोग और सीएम पोर्टल तक पहुंची शिकायत
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार
झांसी में अंधविश्वास के नाम पर ठगी, महिला से 20 लाख के जेवरात और नकदी हड़पी