रामपुर: जनपद के थाना गंज क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान–5.0 के अंतर्गत एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ पुलिस की सूझबूझ, संवेदनशीलता और काउंसलिंग के माध्यम से एक टूटते हुए परिवार को फिर से जोड़ा गया। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति केन्द्र, थाना गंज ने महिला संबंधी विवाद के समाधान में अहम भूमिका निभाते हुए समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है।
मिशन शक्ति केन्द्र, थाना गंज पर नियुक्त उपनिरीक्षक हिमांशु सिंघल, महिला हेड कांस्टेबल 627 रीना शर्मा एवं महिला कांस्टेबल 1961 रूपा द्वारा एक महिला से संबंधित प्रकरण को गंभीरता से लिया गया। पीड़िता (आवेदिका) द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया था कि उसका पति आए दिन दहेज की मांग करता है तथा गाली-गलौज और मारपीट कर उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है। इस कारण दांपत्य जीवन में तनाव उत्पन्न हो गया था और परिवार टूटने की कगार पर पहुँच गया था।
प्रार्थना पत्र प्राप्त होते ही पुलिस कर्मियों ने त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों—पति एवं पत्नी—को मिशन शक्ति केन्द्र, थाना गंज, रामपुर पर बुलाया। यहाँ दोनों पक्षों की शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे की बात समझने का अवसर दिया गया तथा पारिवारिक मूल्यों, आपसी सम्मान और संवाद के महत्व को समझाया गया।
पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया। काउंसलिंग के माध्यम से पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद समाप्त हो गए और दोनों पक्ष समझौते (राजीनामा) के लिए तैयार हो गए। इस पहल से न केवल आवेदिका का परिवार टूटने से बच गया, बल्कि दोनों पति-पत्नी ने भविष्य में आपसी समझ, प्रेम और सम्मान के साथ जीवन व्यतीत करने का संकल्प भी लिया।
समझौते के बाद दोनों ने गंज पुलिस एवं मिशन शक्ति केन्द्र की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया। यह घटना मिशन शक्ति अभियान की सार्थकता को दर्शाती है, जहाँ पुलिस केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित न रहकर समाज में परिवारों को बचाने और महिलाओं को न्याय व सम्मान दिलाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
India-Canada: कैसा होगा दोनों देशों के बीच व्यापार, 2030 का रखा ये लक्ष्य
छत्तीसगढ़ की अनोखी ‘डंगाही होली’, 300 सालों से निभाई जा रही ये परंपरा
झांसी न्यूज परिवाहन विभाग का निजी बस ऑपरेटरों पर एक्शन
नेपाल राष्ट्र में प्रस्तावित चुनाव के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त फ्लैग मार्च
Pilibhit: ग्रामीणों ने हाथ से उखाड़ दी नई सड़क, घटिया निर्माण का लगाया आरोप
राइस मिल पर बिना रजिस्ट्री के कब्जे का लगा आरोप, व्यापारी ने बयां किया दर्द
वार्षिक निरीक्षण में थाना बल्दीराय की व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
Pilibhit: जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, इतने दिन बंद रहेंगे कार्यालय
Pilibhit: नाबालिग ट्रैक्टर चालक ने मारी टुकटुक में टक्कर, महिला गंभीर
मेडिकल कॉलेज की बदलेगी सूरत, सड़क-बाउंड्री वॉल और STP निर्माण को मिली मंजूरी
पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने मोईद खान से की मुलाकात, अखिलेश यादव ने फोन पर लिया हालचाल
Ayodhya: संगठन सशक्तिकरण के संकल्प के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ अभिनंदन
राजकीय मेडिकल कॉलेज की टीम ने 600 ग्राम के शिशु को बचाकर पेश की मिसाल