रामपुरः हिफ्ज़े कुरआन करीम मुकम्मल करने पर हाफिज अब्बाद उल्ला खां की दस्तारबंदी मदरसा कमाल उल उलूम में अकीदत और एहतराम के साथ की गई। इस मौके पर आयोजित भव्य जलसे में उन्हें सनद से भी नवाजा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उलेमा, समाजसेवी, अभिभावक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरे माहौल में दीनी खुशबू और इल्मी रौनक देखने को मिली।
कार्यक्रम की शुरुआत विश्वप्रसिद्ध कारी फरहत सुल्तान द्वारा कुरआन करीम की दिल को छू लेने वाली तिलावत से हुई। इसके बाद मदरसे के विद्यार्थियों ने नात शरीफ और तकरीर पेश कर समां बांध दिया। जलसे में जमीयत उलेमा रामपुर के अध्यक्ष मौलाना असलम जावेद अल कासिमी बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए।
जलसे को संबोधित करते हुए जामा मस्जिद के इमाम व नायब शहर इमाम हजरत मौलाना अब्दुल वहाब फैजान खां वजीही और मुफ्ती मुहम्मद साजिद ने कुरआन की अहमियत पर विस्तार से रोशनी डाली। मौलाना फैजान खां ने कहा कि आज के दौर में बच्चों को इंजीनियर और डॉक्टर बनाना जरूरी है, लेकिन इसके साथ दीनी तालीम भी उतनी ही अहम है। उन्होंने कहा कि मदरसे सिर्फ तालीम ही नहीं देते, बल्कि नैतिकता, संस्कार और इंसानियत का पाठ भी पढ़ाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मदरसे अल्लाह की किताब, इस्लाम और शरीयत के फरोग का मजबूत जरिया हैं। दीनी तालीम इंसान को सही और गलत की पहचान कराती है, जिससे समाज में बेहतर नागरिक तैयार होते हैं। वक्ताओं ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को दुनियावी तालीम के साथ-साथ दीनी तालीम से भी जरूर जोड़ें।
कार्यक्रम का संचालन कारी मुहम्मद इरफान ने बेहतरीन अंदाज में किया। इस अवसर पर मदरसे के सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह देखने को मिला। मदरसे के मोहतमिम मुहम्मद शाहिद जमाल उर्फ कारी बाबू ने सभी मेहमानों, उलेमा और उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया।
जलसे में ग्राम प्रधान संगठन के जिला महासचिव काशिफ खां, अमजद उल्ला खां, अहसान उल्ला खां, इकराम उल्ला खां, करामत खां, समद खां, ताबिश खां, अमान साहब, विक्की मियां, समीर खां, बंटी खां सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन दुआ के साथ हुआ, जिसमें देश और समाज की तरक्की की कामना की गई।
अन्य प्रमुख खबरें
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े
पीलीभीत में मनरेगा घोटाले का आरोप: बिना काम फर्जी हाजिरी लगाकर धन निकालने का मामला
चरथावल पुलिस की कार्रवाई: कोर्ट से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Pilibhit: भीषण आग का कहर, आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Pilibhit : बरखेड़ा में अवैध पेड़ कटान का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उठे सवाल
चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, भड़के लोग, आयोग और सीएम पोर्टल तक पहुंची शिकायत
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार
झांसी में अंधविश्वास के नाम पर ठगी, महिला से 20 लाख के जेवरात और नकदी हड़पी