Mission Shakti 5.0: महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन ने सौ दिवसीय कार्यक्रम के तहत तहसील शाहबाद स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पटवाई में बाल श्रम एवं बाल विवाह मुक्त अभियान आयोजित किया। इस कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की प्रमुख धाराओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही गुड टच और बैड टच की पहचान और उससे जुड़े सुरक्षा उपायों पर इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान विभाग द्वारा संचालित जरूरी टोल फ्री नंबर-1098, 1090, 181 और 1076 के उपयोग पर बालिकाओं को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना और निराश्रित विधवा पेंशन योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का उद्देश्य तथा पात्रता मानदंड समझाए।
सत्र में घरेलू हिंसा की रोकथाम, बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम, लैंगिक समानता की आवश्यकता और दहेज प्रतिषेध कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विस्तृत चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने बताया कि जागरूकता और समय पर रिपोर्टिंग से ही समाज को सुरक्षित और समान अवसरों वाला बनाया जा सकता है। इस कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट निदा जैदी, चाइल्ड हेल्पलाइन से परामर्शदाता मिथलेश, केस वर्कर उर्मिला, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में बालिकाएं उपस्थित रहीं।
अन्य प्रमुख खबरें
रुदावल CHC में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, एक डॉक्टर के भरोसे हजारों मरीज
मिशन शक्ति 5.0 के तहत बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता व सम्मान समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर में अपराध समीक्षा बैठक: एसएसपी ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए सख्त निर्देश
गो सम्मान आह्वान अभियान: 27 अप्रैल से देशभर में गोहत्या बैन की मांग को लेकर शुरू होगा महाअभियान
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में वार्षिक उत्सव सम्पन्न, ‘स्पेक्ट्रम’ पत्रिका का विमोचन
खतौली में पुलिस पर हमला कर अभियुक्त छुड़ाने वाले तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
शत प्रतिशत रहा सनबीम स्कूल का परीक्षा परिणाम: उत्कृष्टता की परंपरा बरकरार
अम्बेडकर जयंती सप्ताह पर भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान, 21 बस्तियों में पहुंच रहे जनप्रतिनिधि
मुजफ्फरनगर में एसएसपी का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
अयोध्या अकैडमी के छात्रों ने CBSE 10वीं में लहराया परचम, 100% रहा परिणाम
झांसी में बनेगा मंडलीय अस्पताल, 100 बेड का कैंसर वार्ड भी होगा शामिल
झांसी मंडल के स्टेशनों पर दिव्यांगजन बनेंगे ATVM फैसिलिटेटर, टिकट बिक्री में निभाएंगे भूमिका