रामपुर: जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम आमजन के लिए आशा की किरण बनता जा रहा है। इस मंच के माध्यम से न केवल लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है, बल्कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ भी तत्परता के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान तहसील मिलक क्षेत्र के पटवाई रोड स्थित अस्दुलापुर निवासी चांदनी गुप्ता अपनी पुत्री के साथ जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हुईं। उन्होंने अपनी लगभग 9 वर्षीय पुत्री धुरवी गुप्ता की गंभीर बीमारी के बारे में अवगत कराते हुए उपचार के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। पीड़िता की मां ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि उनकी पुत्री जन्म से ही एक गंभीर रोग से पीड़ित है। पूर्व में बालिका का इलाज मुरादाबाद स्थित मेडियासिया हॉस्पिटल में कराया गया था, जहां ऑपरेशन सफल नहीं हो सका। चिकित्सकों द्वारा पुनः सर्जरी की सलाह दी गई है, जिस पर लगभग 1.25 लाख रुपये का व्यय अनुमानित है। सीमित आय के चलते परिवार के लिए यह खर्च वहन कर पाना संभव नहीं था।
मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने तत्पर निर्णय लेते हुए बालिका के उपचार हेतु “चाइल्ड केयर एंड प्रोटेक्शन फंड” से 1.25 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की। उन्होंने जनसुनवाई स्थल पर ही पीड़ित परिवार को सहायता राशि का चेक प्रदान किया और शीघ्र उपचार कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी जरूरतमंद नागरिक संसाधनों के अभाव में उपचार से वंचित न रहे। प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय से पहुंचे। इस मानवीय पहल से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
अन्य प्रमुख खबरें
पीलीभीत: विक्रमपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं के आरोप निकले झूठे, जांच के बाद BDO ने पेश की सच्चाई
शहादत को सलाम: सुल्तानपुर के वीर सपूत अखिलेश शुक्ला पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
डॉक्टरों की कमी से शाहपुरा बेहाल, इलाज के नाम पर सन्नाटा
पूरनपुर में संयुक्त किसान संगठनों का बड़ा आंदोलन, सीओ कार्यालय का घेराव
तनिष्का राणा खेलेंगी नेशनल क्रिकेट, अंडर 17 टीम में हुआ चयन
Pilibhit: किसान संगठन पूरनपुर कोतवाली का करेंगे घेराव, आंदोलन की चेतावनी
Nitish Kumar ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ , जानें अब कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री ?
लखनऊ DM का सख्त आदेश: स्कूलों की मनमानी पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना और रद्द होगी मान्यता
बीसलपुर में सघन फुट पेट्रोलिंग: पुलिस की सक्रियता से अपराध पर नियंत्रण
घर में बने गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
बारिश के कारण फसलें हुई बर्बाद, डीएम ने खेतों में जाकर किया सर्वे
मिशन शक्ति चरण-5 का दूसरा फेज: प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ सम्मान
अयोध्या: भाजपा के स्थापना दिवस पर 'बूथ विजय' का संकल्प, स्वच्छता के साथ घर-घर पहुंचे दिग्गज
कूटरचित कागजात से कब्रिस्तान की जमीन बेचने का आरोप, एसएसपी से शिकायत