रामपुर : थाना सिविल लाइन क्षेत्र में दिनदहाड़े दबंग बदमाशों द्वारा एक दुकानदार के साथ की गई मारपीट ने इलाके की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित मून मिनी मार्ट नामक शोरूम की है। यहां दो युवक दिन के समय दुकान में घुसे और दुकानदार के साथ हिंसक व्यवहार किया। पीड़ित दुकानदार अयान अहमद निवासी गुरुद्वारा सिविल लाइन ने बताया कि विवाद एक पंद्रह सौ रुपये की बोतल को लेकर शुरू हुआ। बात बढ़ते ही दोनों आरोपियों ने गाली गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। हमले में अयान अहमद की उंगली में फैक्चर हो गया। आरोपियों ने दुकान का सामान तोड़ा और कई वस्तुएं बाहर फेंक दीं।
घटना के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। दबंग बदमाश डस्टर गाड़ी संख्या यूपी बाइस एसी शून्य एक एक एक से मौके पर आए थे। आसपास मौजूद राहगीरों और दुकानदारों ने हस्तक्षेप कर पीड़ित को बचाया। इसके बाद अयान अहमद ने तुरंत एक सौ बारह पुलिस सेवा को कॉल किया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो चुके थे। पूरी घटना दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि वह डरा हुआ है और उसे किसी बड़ी घटना की आशंका है।
सिविल लाइन पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश और भय का माहौल है।
अन्य प्रमुख खबरें
MP: बरगी क्रूज हादसे पर मोहन सरकार सख्त, 3 कर्मचारी बर्खास्त, मैनेजर निलंबित
हैदराबाद: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
पीलीभीत में करोड़ों के सरकारी गबन का खुलासा, 7 महिलाएं गिरफ्तार
सिलिकोसिस मरीजों से मिले अशोक गहलोत, सहायता में देरी पर उठाए सवाल
भक्ति में डूबा विजयपुर: श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन उमड़ा जनसैलाब
35 वर्षों की सेवा के बाद अध्यापिका ललिता शर्मा को भावभीनी विदाई
जन्मदिन का जश्न बना मातम: अजमेर के बिजनेसमैन की सड़क हादसे में मौत, 12 से अधिक घायल
ओबरा बीटीपीएस में श्रमिक सुविधा केंद्र का उद्घाटन, मजदूर दिवस पर कर्मचारियों को मिला नया तोहफा
MP: बरगी डैम हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा
झांसी में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, जिलाधिकारी गौरांग राठी ने दिए सख्त निर्देश
शादी से लौटते समय सड़क हादसे में ढोलक मास्टर की मौत, खुशियां पल भर में मातम में बदलीं
झांसी में अवैध खनन पर सख्त रुख: जिलाधिकारी गौरांग राठी की चेतावनी, 1.47 करोड़ का जुर्माना
झांसी में डीएम गौरांग राठी की अभिनव पहल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिकायत का मौके पर निस्तारण