शाहपुराः राजकीय बारहठ महाविद्यालय में राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में विविध कार्यक्रमों का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। अवकाश होने के बावजूद विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों की सक्रिय भागीदारी ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत और प्रेरणादायक बना दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुष्कर राज मीणा ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने राजस्थान दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश की गौरवशाली विरासत, वीरता और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को विस्तार से याद किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की शौर्यगाथाएं, त्याग और बलिदान की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने इतिहास, संस्कृति और मूल्यों से जुड़कर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत “राजस्थान को जाने” ऑनलाइन क्विज के पंजीकरण का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही “विकसित राजस्थान” विषय पर निबंध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों को न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया, बल्कि उन्हें प्रदेश के विकास और सांस्कृतिक पहचान के प्रति जागरूक भी किया।
भाषण प्रतियोगिता में सुनील पांडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि खुशबू मीणा द्वितीय और खुशबू शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में निकिता चौहान ने प्रथम, गोविंद मोची ने द्वितीय तथा खुशबू मीणा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में पार्वती बलाई ने प्रथम, इन्द्र कुमार बैरवा ने द्वितीय और बजरंग लाल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी कला प्रतिभा का परिचय दिया।
इसी क्रम में 17 मार्च को आयोजित “राजस्थान को जाने” क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से राज्य के सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इस प्रतियोगिता में कालूराम कुमावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पिंकी कुमारी धाकड़ द्वितीय और दिनेश गुर्जर तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में राजस्थान के इतिहास, भूगोल और संस्कृति के प्रति विशेष रुचि देखने को मिली।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी प्रो. नीरज शर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मुकेश कुमार मीणा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में जिला समन्वयक प्रो. धर्मनारायण वैष्णव, डॉ. रंजीत जगरिया, प्रो. प्रियंका ढाका, डॉ. दलवीर सिंह, प्रो. शशिकांत मीणा, प्रो. अजीत सिंह सहित अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
वोर्टेक्स कप 2026 प्रशासन XI की धमाकेदार जीत, आरण बिल्ली ने चंदौली XI को हराकर फाइनल का टिकट कटाया
2026-06-15
भाजपा सरकार जनता को जाति-धर्म में उलझा रही है: कप्तान सिंह राजपूत
2026-06-15
खाटू श्याम मंदिर के बाहर लगा वाटर फ्रीजर महीनों से खराब, श्रद्धालु पानी के लिए परेशान
2026-06-15
निकाह में कथित रुपये की मांग पर विवाद, दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार
2026-06-15
सोने के कड़ों के लिए दोस्त ने की पीट-पीटकर हत्या, पेट्रोल डालकर शव जलाने की भी कोशिश
2026-06-15
2026-06-15
अभिषेक बनर्जी के सहायक सुमित राॅय के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी
2026-06-15
झांसी में 350 किलो गांजा बरामद, तस्करी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
2026-06-15
आसींद रोड श्मशान घाट को मॉडल बनाने की पहल, विश्रांति गृह और स्नानगृह का हुआ शिलान्यास
2026-06-15
रेल स्प्रिंग कारखाना सिथौली की लैब को मिली NABL मान्यता, अधिकारियों में खुशी
2026-06-15
2026-06-15
डिबाई में राइट वे कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का भव्य उद्घाटन, तकनीकी शिक्षा पर जोर
2026-06-15
Monsoon Update: राजस्थान के कई जिलों में तूफानी-बारिश का अलर्ट, जानें कब दस्तक देगा मानसून
2026-06-15
बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत की जांच करेगी CID, सीएम ने दिए निर्देश
2026-06-15
आज ईडी ऑफिस में पेश होंगे अभिषेक बनर्जी, स्कूल भर्ती घोटाले के मामले में होगी पूछताछ
2026-06-15