Lucknow Firecracker Factory blast Girl: लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, युवती की मौत एक युवक घायल, 2 किमी दूर तक सुनाई दी आवाज
खबर सार :-
लखनऊ में सोमवार को एक पटाखा फैक्ट्री मे विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना भयानक था कि मकान पूरी तरह ढह गया।
खबर विस्तार : -
Lucknow Firecracker Factory blast Girl: लखनऊ में सोमवार को एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि 2 किमी दूर तक उसकी आवाज सुनाई दी। जिस फैक्ट्री में धमाका हुआ वहां पूरा मकान ढह गया है। इस हादसे में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, जबकि एक युवती की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घायल युवक को अस्पताल भेजा और आग को पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। इस घटना के बाद आस-पास के गांव में अफरा-तफरी मच गई थी।
Lucknow Firecracker Factory blast Girl: लखनऊ के नगराम में पटाखे फैक्ट्री में विस्फोट
लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र में हुए पटाखे फैक्ट्री के विस्फोट में 22 वर्षीय मारिया की जान चली गई, जो फैक्ट्री मालिक की भांजी थी। वहीं विस्फोट में घायल युवक का नाम मोहित है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यह देवती निवासी मोहम्मद शफीक के फैक्ट्री में हुआ था। बता दें कि घायल युवक मोहित घटना के समय जानवर चरा रहा था। उसे प्यास लगी और वो फैक्ट्री के पास पानी पीने के लिए आया और हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसा करीब सुबह साढ़े ग्यारह बजे हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक अगर यह हादसा शाम के समय हुआ होता तो उस समय ज्यादा लोग हताहत हो सकते थे, क्योंकि उस समय लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है।
Lucknow Firecracker Factory blast Girl: गोसाईगंज फायर स्टेशन के एफएसओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने दी घटना की जानकारी
गोसाईगंज फायर स्टेशन के एफएसओ सत्येंद्र कुमार सिंह के मुताबिक सुबह 11:18 बजे पटाखा फैक्ट्री में धमाके की सूचना मिली। जिसके बाद घटना स्थल पर फायर की टीम पहुंची और आग की गंभीरता को देखते हुए पीजीआई फायर स्टेशन से अतिरिक्त दो फायर टेंडर और हजरतगंज से एक एमडीआरवी समेंत कई वाहन घटना स्थल पर पहुंचीं। घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद टीम ने घटना की जांच शुरु कर दी और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई।
Lucknow Firecracker Factory blast Girl: गर्मी की छुट्टियां बिताने आई थी मारिया
फैक्ट्री संचालक ने मो. शफीक के परिवार के सदस्य अतीक ने बताया कि पटाखा बनाने का काम साल 1995 से हो रहा है। इसके पहले उनके पिता फैक्ट्री चलाते थे। करीब तीन साल पहले उनके पिता का निधन हो गया, जिसके बाद शफीक यह काम संभाल रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि हादसे के समय फैक्ट्री में मजदूर सूरज और भांजी मारिया मौजूद थे। मारिया गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए अपने ननिहाल आई थी। आज सुबह घुमने के लिए फैक्ट्री की तरफ आई थी। घटना के समय सूरज फैक्ट्री के बाहर पेड़ों के पास बर्तन साफ कर रहा था।
ये भी पढ़ें: अमरोहा के मजदूर के घर में लगी आग, कपड़े से लेकर बच्चों की मार्कशीट तक सब खाक
अन्य प्रमुख खबरें
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06