भाजपा सरकार जनता को जाति-धर्म में उलझा रही है: कप्तान सिंह राजपूत
खबर सार :-
पूर्व विधायक ने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जहां पीड़ितों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं को न्याय दिलाने की बात होगी, वहां समाजवादी पार्टी मजबूती से खड़ी दिखाई देगी।
खबर विस्तार : -
झांसी: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बबीना विधानसभा प्रभारी, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाकर उन्हें जाति और धर्म के नाम पर उलझाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नौजवान, महिलाएं, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और आरक्षण से जुड़े वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हैं।
यह बात उन्होंने समाजवादी पार्टी के एसी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव विजय झासिया के निवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कप्तान सिंह राजपूत का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
अपने संबोधन में कप्तान सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग लगातार मजबूत हो रहा है और समाजवादी पार्टी के साथ बड़ी संख्या में जुड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आरक्षण व्यवस्था पर चोट पहुंचाई गई है तथा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने नीट परीक्षा पेपर लीक का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे लाखों छात्रों की मेहनत पर सवाल खड़े हुए हैं।
उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस की कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। शिक्षा के क्षेत्र में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, जबकि सरकार इन समस्याओं के समाधान के बजाय लोगों को जाति और धर्म के मुद्दों में उलझाए रखने का प्रयास कर रही है।
कप्तान सिंह राजपूत ने संविधान और आरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिया गया संविधान देश की बुनियाद है और आरक्षण सामाजिक समानता स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। दोनों मिलकर पीडीए वर्ग को बराबरी का अधिकार और अवसर सुनिश्चित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पीडीए एकता जिंदाबाद के नारे लगाए और मिशन 2027 को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अजय सूद, पूर्व महानगर अध्यक्ष मिर्ज़ा करामत बेग, चंद्र प्रकाश मिश्रा, परमानंद कुशवाहा, आरिफ खान, संतोष रायकवार, जाहिद मंसूरी, राहुल माल्या, बादाम सिंह, वीरेंद्र वाल्मीकि, लखनलाल मास्टर, नंदू, शैलेंद्र, अभिषेक, सुरेंद्र, राहुल नौटा सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ेंः-निकाह में कथित रुपये की मांग पर विवाद, दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार
अन्य प्रमुख खबरें
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06