Rajasthan SI Recruitment 2021: राजस्थान में सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने गुरुवार को पेपर लीक मामले में गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए पूरी परीक्षा रद्द कर दी। हाईकोर्ट के जस्टिस समीर जैन की बेंच ने 14 अगस्त को इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था।
बता दें कि राजस्थान में 892 पदों पर सब-इंस्पेक्टर (एसआई) की भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में चयनित कुछ एसआई को ट्रेनिंग के बाद फील्ड पोस्टिंग मिली थी। हालांकि, पेपर लीक का खुलासा होने के बाद, जनवरी 2025 में हाईकोर्ट के आदेश पर चयनित अभ्यर्थियों की फील्ड ट्रेनिंग और पोस्टिंग रोक दी गई थी।
दरअसल इस परीक्षा में धांधली और पेपर लीक की शिकायतों के बाद, राज्य के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने जांच शुरू की थी। इस मामले में अब तक राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के 50 ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर सहित कुल 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जुलाई में सुनवाई के दौरान, चयनित अभ्यर्थियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आरएन माथुर ने याचिका खारिज करने की दलील देते हुए कहा था, "मामला सीधा है। चूंकि भर्ती रद्द न करने का फैसला मुख्यमंत्री के स्तर पर लिया गया था और इसे याचिका में चुनौती नहीं दी गई थी, इसलिए याचिका को सिरे से खारिज किया जाना चाहिए।"
हालांकि, कोर्ट इससे असहमति जताते हुए कहा, "यह कोई साधारण मामला नहीं है।" कोर्ट ने कहा था कि इस मामले में कोचिंग संस्थानों, परीक्षा केंद्रों और राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के सदस्यों के बीच मिलीभगत के गंभीर आरोप शामिल हैं। फिलहाल, 28 अगस्त को हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए परीक्षा रद्द कर दी थी। कल के फैसले में, अदालत ने आदेश दिया था कि जो अभ्यर्थी 2021 की भर्ती में शामिल थे और अब ओवरएज हो गए हैं, वे भी 2025 में जारी 1015 एसआई पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, लगा भयंकर जाम
2026-06-04
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर में भीषण आग: कुछ ही मिनटों में लग्जरी कार जलकर खाक
2026-06-04
RPF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में शामिल लगभग साढ़े तीन सौ किन्नरों को पकड़ा
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में चार संदिग्ध, पाकिस्तानी Gangsters से कनेक्शन की आशंका
2026-06-04
Delhi Malviya Nagar Fire: पति, पत्नी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, होटल का मालिक लवकेश गिरफ्तार
2026-06-04
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03