पीलीभीतः पीलीभीत जिले की तहसील पूरनपुर क्षेत्र में मौनी अमावस्या के अवसर पर शारदा नदी में स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। धनाराघाट पर लगे मेले में शामिल होने आए दो मासूम बच्चों के नदी में डूबने से अफरा-तफरी मच गई। बच्चों को बचाने के प्रयास में एक युवक भी नदी में कूद गया, लेकिन वह भी तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। इस हादसे में कुल तीन लोगों की जान चली गई, जिनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक बच्चे की तलाश देर शाम तक जारी रही।
रविवार को मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर शारदा नदी के धनाराघाट पर स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान गांव चंदिया हजारा निवासी सुमित पुत्र सुशांत और सौरभ पुत्र निताई अपने परिजनों के साथ मेले में आए थे। स्नान करते समय दोनों बच्चे नदी के तेज बहाव का अंदाजा नहीं लगा सके और धीरे-धीरे गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते दोनों पानी में डूबने लगे, जिससे घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत गोताखोरों को बुलाया गया। बच्चों को बचाने के प्रयास के दौरान एक युवक भी शारदा नदी में कूद पड़ा, लेकिन तेज धारा के कारण वह भी बाहर नहीं निकल सका और डूब गया। इसके बाद प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने एक बच्चे और युवक का शव नदी से बाहर निकाल लिया है। हालांकि दूसरे बच्चे की तलाश लगातार जारी है। प्रशासन की ओर से गोताखोरों और स्थानीय पुलिस की मदद से खोज अभियान चलाया जा रहा है।
इस हृदयविदारक घटना से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मौनी अमावस्या जैसे पावन पर्व पर हुई इस दुखद घटना ने मेले की खुशियों को मातम में बदल दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और गोताखोरों की स्थायी तैनाती की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े
पीलीभीत में मनरेगा घोटाले का आरोप: बिना काम फर्जी हाजिरी लगाकर धन निकालने का मामला
चरथावल पुलिस की कार्रवाई: कोर्ट से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Pilibhit: भीषण आग का कहर, आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Pilibhit : बरखेड़ा में अवैध पेड़ कटान का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उठे सवाल
चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, भड़के लोग, आयोग और सीएम पोर्टल तक पहुंची शिकायत
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार
झांसी में अंधविश्वास के नाम पर ठगी, महिला से 20 लाख के जेवरात और नकदी हड़पी