पीलीभीत: जनपद पीलीभीत के कोतवाली दियोरिया कला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़िया भगवंतपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मामले की विवेचना के लिए पहुंचे दरोगा पर गांव के प्रधान ने जानलेवा हमला कर दिया। इस सनसनीखेज घटना से न केवल पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, बल्कि ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरोगा अखिलेश चौहान किसी प्रकरण की जांच के सिलसिले में गांव पहुंचे थे। विवेचना के दौरान उन्हें ग्राम प्रधान विमल से आवश्यक जानकारी लेनी थी। जब दरोगा ने प्रधान से सरकारी कार्य में सहयोग करने और जांच में बाधा न डालने की बात कही, तो प्रधान अचानक उग्र हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले तो प्रधान ने दरोगा के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, इसके बाद बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। गुस्से में बेकाबू होकर प्रधान विमल ने पास रखी धारदार हंसिया से दरोगा पर हमला कर दिया। हालांकि सौभाग्य से हंसिया दरोगा के सिर पर नहीं लगी और उनकी जैकेट में फंस गई, जिससे उनकी जान बच गई।
हमले के बाद भी प्रधान का आक्रोश शांत नहीं हुआ। उसने अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया और सभी ने मिलकर दरोगा की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में दरोगा अखिलेश चौहान घायल हो गए। सूचना मिलते ही उन्हें पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी प्रगति चौहान सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल सीएचसी पहुंचे और घायल दरोगा का हालचाल जाना। स्थिति को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
घटना के बाद प्रधान फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही थी। कुछ ही समय बाद पुलिस ने दबंग प्रधान विमल को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह प्रधान का पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी उसके दबंगई भरे कृत्य सामने आते रहे हैं, लेकिन हर बार वह कार्रवाई से बचता रहा। यही कारण है कि उसका हौसला इतना बढ़ गया कि उसने कानून के रखवाले पर ही जानलेवा हमला कर दिया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस बार आरोपी प्रधान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी या मामला फिर से दबा दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
अन्य प्रमुख खबरें
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े
पीलीभीत में मनरेगा घोटाले का आरोप: बिना काम फर्जी हाजिरी लगाकर धन निकालने का मामला
चरथावल पुलिस की कार्रवाई: कोर्ट से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Pilibhit: भीषण आग का कहर, आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Pilibhit : बरखेड़ा में अवैध पेड़ कटान का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उठे सवाल
चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, भड़के लोग, आयोग और सीएम पोर्टल तक पहुंची शिकायत
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार
झांसी में अंधविश्वास के नाम पर ठगी, महिला से 20 लाख के जेवरात और नकदी हड़पी