पीलीभीतः एक दिव्यांग व्यक्ति का निर्माण कार्य दबंगई के बल पर रुकवाने का मामला सामने आया है। मामला तहसील सदर क्षेत्र के नौगमा पकड़िया स्थित वसुंधरा कॉलोनी का है, जहां पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की मांग की है। सोमवार को पीड़ित दिव्यांग व्यक्ति डीएम दरबार पहुंचा और जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को शिकायती पत्र सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
शिकायतकर्ता दुष्यंत कुमार गंगवार ने बताया कि वह वसुंधरा कॉलोनी में गाटा संख्या 121 के अंतर्गत स्थित 480 वर्ग मीटर के प्लॉट के मालिक हैं। उन्होंने अपने निजी उपयोग के लिए निर्माण कार्य शुरू कराया था, लेकिन आरोप है कि क्षेत्र के मनविन्द्र सिंह ढिल्लों उर्फ छाबड़ा ने दबंगई दिखाते हुए निर्माण कार्य जबरन रुकवा दिया।
दुष्यंत कुमार का कहना है कि मनविन्द्र सिंह यह दावा कर रहे हैं कि उक्त जमीन गाटा संख्या 120 में आती है, जबकि उनके पास उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार प्लॉट गाटा संख्या 121 का हिस्सा है। पीड़ित ने बताया कि इस मामले में उन्हें पहले भी प्रशासनिक स्तर पर राहत मिल चुकी है।
उन्होंने बताया कि 15 सितंबर 2024 को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश की थी। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से यह पुष्टि की गई थी कि संबंधित प्लॉट गाटा संख्या 121 के अंतर्गत आता है। इसके अलावा दुष्यंत कुमार ने सिविल कोर्ट में कमीशन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है और उससे जुड़े दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं।
पीड़ित ने मनविन्द्र सिंह ढिल्लों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वसुंधरा कॉलोनी के लिए पास कराए गए लेआउट में गाटा संख्या 118 और 130 की सरकारी तथा पट्टे की जमीन को भी शामिल किया गया है। आरोप है कि इन जमीनों को भी अवैध रूप से प्लॉटिंग कर बेच दिया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि वसुंधरा कॉलोनी के लेआउट और भूमि अभिलेखों की गहनता से जांच की जाएगी। यदि किसी प्रकार की अनियमितता या अवैध कब्जा सामने आता है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित दुष्यंत कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि उनके भूमि अभिलेखों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उन्हें दबंगों के चंगुल से राहत दिलाई जाए, ताकि वह अपना निर्माण कार्य पूरा कर सकें।
यह भी पढ़ेंः-झांसी में 5 करोड़ रुपये के 890 किलो मादक पदार्थ का विनिष्टीकरण
अन्य प्रमुख खबरें
नगरपालिका भर्ती घोटालाः पूर्व मंत्री रथिन घोष से दोबारा पूछताछ करेगी ईडी, समन जारी
भविष्य की तैयारी में जुटी असम सरकार: गुवाहाटी के आसपास सरकारी जमीनों को सुरक्षित करने का बड़ा अभियान
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज
दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में तेलंगाना में बंद रहीं 25000 से अधिक मेडिकल दुकानें
Bandra demolition garib nagar: बांद्रा में 400 घर धवस्त, झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर
देहरादून पैनोसिया अस्पताल में एसी ब्लास्ट से लगी आग, एक की मौत दो की हालत गंभीर
भीषण गर्मी से प्रदेश के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी, 53 जिलों में लू का अनुमान
TN SSLC 10th Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें परिणाम