Pilibhit Crime News : खुशियों के बीच बरपा हंगामा, शादी समारोह में युवक पर लोहे की रॉड से हमला; लहूलुहान हालत में न्याय की गुहार

खबर सार :-
Pilibhit Crime News : पीलीभीत के पूरनपुर में शादी समारोह के दौरान नशे में धुत युवकों ने युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर सिर फोड़ दिया। पुलिस की सुस्ती के बाद पीड़ित ने सीओ से न्याय की गुहार लगाई है।

Pilibhit Crime News : खुशियों के बीच बरपा हंगामा, शादी समारोह में युवक पर लोहे की रॉड से हमला; लहूलुहान हालत में न्याय की गुहार
खबर विस्तार : -

पूरनपुर (पीलीभीत): उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम और चीख-पुकार में बदल गईं, जब नशे में धुत कुछ युवकों ने मामूली विवाद के बाद एक शख्स पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना भीषण था कि लोहे की रॉड लगने से युवक का सिर फट गया और वह मैरिज पैलेस में ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।

Pilibhit Crime News : गाली-गलौज से शुरू हुआ था विवाद

मामला पूरनपुर क्षेत्र के सिरसा रोड स्थित एक मैरिज पैलेस का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सिकरहना निवासी कपिल 27 अप्रैल की रात अपनी साली के विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। बताया जा रहा है कि शादी की रस्मों के बीच वर पक्ष की ओर से आए खमरिया पट्टी के एक युवक ने शराब के नशे में धुत होकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। आरोपी ने बिना किसी कारण वधू पक्ष के आशीष और राजेश के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
जब कपिल और परिवार के अन्य सदस्यों ने इस बदसलूकी का विरोध किया, तो आरोपी ने वहां जमकर हंगामा काटा। उस वक्त तो लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया, लेकिन आरोपी जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गया।

 Pilibhit Crime News : सुबह योजनाबद्ध तरीके से किया हमला

हैरानी की बात यह है कि विवाद रात को शांत नहीं हुआ। अगले दिन सुबह, जब शादी की विदाई और अन्य रस्मों की तैयारी चल रही थी, आरोपी अपने साथ 4-5 अज्ञात साथियों को लेकर दोबारा मैरिज पैलेस आ धमका। आते ही हमलावरों ने वहां मौजूद विपिन नाम के युवक का गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। बीच-बचाव करने पहुंचे कपिल पर हमलावरों ने आव देखा न ताव और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सिर पर रॉड लगते ही कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

 Pilibhit Crime News :  पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, सीओ से लगाई गुहार

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया था, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया। पुलिस की सुस्ती से परेशान होकर मंगलवार दोपहर पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रतीक दहिया के कार्यालय पहुंचकर आपबीती सुनाई। कपिल ने सीओ को शिकायती पत्र सौंपते हुए मांग की है कि हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, क्योंकि वे अब भी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को डरा-धमका रहे हैं।

Pilibhit Crime News : जांच और कार्रवाई का आश्वासन

मामले को संज्ञान में लेते हुए सीओ पूरनपुर प्रतीक दहिया ने कहा कि घटना दुखद है और कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अन्य प्रमुख खबरें