पीलीभीतः जिले के विकास खंड बरखेड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगवन्तापुर से जरबोझी तक बनाई गई सड़क इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा लाखों रुपये की लागत से तैयार इस सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने सड़क की खराब हालत को उजागर करते हुए अपने हाथों से इसे पापड़ की तरह उखाड़कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण महज सात दिन पहले ही पूरा हुआ था, लेकिन इतनी कम अवधि में ही सड़क की परत उखड़ने लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती गई और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। यही कारण है कि सड़क टिकाऊ नहीं बन सकी और उसकी गुणवत्ता बेहद कमजोर साबित हुई।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ग्रामीण अपने हाथों से सड़क की परत को आसानी से उखाड़ रहे हैं, जिससे निर्माण कार्य की सच्चाई सामने आ रही है। इस घटना ने विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि अगर सड़क निर्माण में मानकों का पालन किया गया होता, तो इतनी जल्दी यह हालत नहीं होती।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। क्षेत्र में ऐसी कई सड़कों के वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी, जैसे एक्सियन और जूनियर इंजीनियर (जेई), ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने से बचते नजर आ रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि हर बार मामले को लेकर केवल नोटिस जारी करने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन कुछ समय बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। इससे ठेकेदारों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लग पा रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदारों व अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो और जनता के पैसे का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
नगरपालिका भर्ती घोटालाः पूर्व मंत्री रथिन घोष से दोबारा पूछताछ करेगी ईडी, समन जारी
भविष्य की तैयारी में जुटी असम सरकार: गुवाहाटी के आसपास सरकारी जमीनों को सुरक्षित करने का बड़ा अभियान
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज
दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में तेलंगाना में बंद रहीं 25000 से अधिक मेडिकल दुकानें
Bandra demolition garib nagar: बांद्रा में 400 घर धवस्त, झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर
देहरादून पैनोसिया अस्पताल में एसी ब्लास्ट से लगी आग, एक की मौत दो की हालत गंभीर
भीषण गर्मी से प्रदेश के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी, 53 जिलों में लू का अनुमान
TN SSLC 10th Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें परिणाम