बरखेड़ाः बरखेड़ा कस्बे में नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पर कथित रूप से संचालित किए जा रहे ममता क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी कर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पोर्टल (आईजीआरएस) पर की गई शिकायत के बाद की गई, जिसमें क्लीनिक के अवैध रूप से संचालन का आरोप लगाया गया था। छापेमारी की सूचना से कस्बे में हड़कंप मच गया।
बरखेड़ा कस्बा निवासी विमलेश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास में ममता क्लीनिक अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। शिकायत के संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और जांच के आदेश दिए गए। इसके तहत प्रभारी चिकित्साधिकारी लोकेश गंगवार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजस्व विभाग के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से कई महत्वपूर्ण अभिलेख बरामद किए, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। इन दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि क्लीनिक वैध रूप से संचालित हो रहा था या नहीं। मौके पर क्लीनिक से संबंधित पंजीकरण, लाइसेंस और अन्य जरूरी कागजातों की भी पड़ताल की गई।
प्रभारी चिकित्साधिकारी लोकेश गंगवार ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर अवैध रूप से क्लीनिक चलाए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की सत्यता की जांच के लिए छापेमारी की गई है। उन्होंने कहा कि मौके से मिले सभी अभिलेखों को जब्त कर लिया गया है और उनकी जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यदि क्लीनिक बिना अनुमति संचालित पाया गया, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस जांच कार्रवाई में राजस्व विभाग की ओर से नायब तहसीलदार वीरपाल तथा कस्बा लेखपाल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पूरे परिसर का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया।
छापेमारी की कार्रवाई के बाद कस्बे में चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर उत्सुकता है कि जांच के बाद क्या तथ्य सामने आते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से संचालित किसी भी चिकित्सा संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
रुदावल CHC में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, एक डॉक्टर के भरोसे हजारों मरीज
मिशन शक्ति 5.0 के तहत बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता व सम्मान समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर में अपराध समीक्षा बैठक: एसएसपी ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए सख्त निर्देश
गो सम्मान आह्वान अभियान: 27 अप्रैल से देशभर में गोहत्या बैन की मांग को लेकर शुरू होगा महाअभियान
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में वार्षिक उत्सव सम्पन्न, ‘स्पेक्ट्रम’ पत्रिका का विमोचन
खतौली में पुलिस पर हमला कर अभियुक्त छुड़ाने वाले तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
शत प्रतिशत रहा सनबीम स्कूल का परीक्षा परिणाम: उत्कृष्टता की परंपरा बरकरार
अम्बेडकर जयंती सप्ताह पर भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान, 21 बस्तियों में पहुंच रहे जनप्रतिनिधि
मुजफ्फरनगर में एसएसपी का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
अयोध्या अकैडमी के छात्रों ने CBSE 10वीं में लहराया परचम, 100% रहा परिणाम
झांसी में बनेगा मंडलीय अस्पताल, 100 बेड का कैंसर वार्ड भी होगा शामिल
झांसी मंडल के स्टेशनों पर दिव्यांगजन बनेंगे ATVM फैसिलिटेटर, टिकट बिक्री में निभाएंगे भूमिका