झांसी : जनपद में प्रशासनिक और विकासात्मक गतिविधियों को और अधिक सुचारु बनाने की दिशा में एक अहम फैसला लिया गया है। शासन के निर्देश पर अब जिले की प्रत्येक तहसील और हर ब्लॉक स्तर पर स्थाई हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा। इससे मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और अन्य अति विशिष्ट अतिथियों के आगमन के समय हेलीकॉप्टर उतारने को लेकर होने वाली परेशानियों से हमेशा के लिए निजात मिल सकेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग खंड-3, झांसी के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन ने सभी तहसील और ब्लॉक स्तर पर स्थाई हेलीपैड बनाए जाने के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत प्रत्येक स्थान पर सीमेंट कंक्रीट (सीसी) का मजबूत प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा, ताकि किसी भी मौसम में हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग और टेकऑफ संभव हो सके।
उन्होंने बताया कि हेलीपैड निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्रस्तावित स्थल के चारों ओर 245 मीटर की परिधि में न तो कोई ऊंची इमारत होगी और न ही मोबाइल टावर या बड़े पेड़। इससे उड़ान संचालन में किसी प्रकार का जोखिम नहीं रहेगा। अब तक स्थिति यह थी कि जब भी किसी शासकीय योजना के शिलान्यास, लोकार्पण या समीक्षा बैठक के लिए वीआईपी का दौरा होता था, तो प्रशासन को अस्थायी हेलीपैड बनवाना पड़ता था। कई बार ये कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होते थे, जहां उपयुक्त स्थान तलाशना अधिकारियों के लिए चुनौती बन जाता था। अस्थायी हेलीपैड ईंटें बिछाकर बनाए जाते थे, जिन पर औसतन 10 से 12 लाख रुपये तक खर्च हो जाता था। कार्यक्रम समाप्त होते ही ये हेलीपैड बेकार हो जाते थे और सामग्री चोरी होने से विभाग को दोबारा खर्च उठाना पड़ता था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिए थे कि सभी तहसील और ब्लॉक स्तर पर प्रशासन जमीन उपलब्ध कराए और लोक निर्माण विभाग वहां स्थाई हेलीपैड का निर्माण करे। प्रशासन द्वारा कुछ स्थानों पर जमीन चिन्हित कर ली गई है, जबकि अन्य जगहों पर भूमि की तलाश जारी है।
स्थाई हेलीपैड के निर्माण पर अनुमानित 32 से 35 लाख रुपये का खर्च आएगा, लेकिन यह खर्च केवल एक बार होगा। इसके बाद वर्षों तक इसका उपयोग किया जा सकेगा। प्रस्तावित हेलीपैड का आकार 46 मीटर लंबा और 46 मीटर चौड़ा होगा, जो पूरी तरह सीमेंटेड रहेगा। वर्तमान में महानगर क्षेत्र में पुलिस लाइन परिसर में हेलीपैड की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन नई योजना के लागू होने के बाद जिले के हर तहसील और ब्लॉक में यह सुविधा मौजूद होगी। इससे न केवल प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि आपातकालीन स्थितियों और भविष्य की जरूरतों के लिए भी यह एक मजबूत बुनियादी ढांचा साबित होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
पीलीभीत: विक्रमपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं के आरोप निकले झूठे, जांच के बाद BDO ने पेश की सच्चाई
शहादत को सलाम: सुल्तानपुर के वीर सपूत अखिलेश शुक्ला पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
डॉक्टरों की कमी से शाहपुरा बेहाल, इलाज के नाम पर सन्नाटा
पूरनपुर में संयुक्त किसान संगठनों का बड़ा आंदोलन, सीओ कार्यालय का घेराव
तनिष्का राणा खेलेंगी नेशनल क्रिकेट, अंडर 17 टीम में हुआ चयन
Pilibhit: किसान संगठन पूरनपुर कोतवाली का करेंगे घेराव, आंदोलन की चेतावनी
Nitish Kumar ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ , जानें अब कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री ?
लखनऊ DM का सख्त आदेश: स्कूलों की मनमानी पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना और रद्द होगी मान्यता
बीसलपुर में सघन फुट पेट्रोलिंग: पुलिस की सक्रियता से अपराध पर नियंत्रण
घर में बने गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
बारिश के कारण फसलें हुई बर्बाद, डीएम ने खेतों में जाकर किया सर्वे
मिशन शक्ति चरण-5 का दूसरा फेज: प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ सम्मान
अयोध्या: भाजपा के स्थापना दिवस पर 'बूथ विजय' का संकल्प, स्वच्छता के साथ घर-घर पहुंचे दिग्गज
कूटरचित कागजात से कब्रिस्तान की जमीन बेचने का आरोप, एसएसपी से शिकायत