मुज़फ्फरनगर : जनपद मुज़फ्फरनगर की चरथावल पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 किलो 422 ग्राम गांजा और एक बाइक बरामद की है। यह कार्रवाई नशे के अवैध व्यापार पर लगाम लगाने की दिशा में बेहद अहम मानी जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के दिशा-निर्देशन और नशा उन्मूलन अभियान के अंतर्गत यह ऑपरेशन एसपी के द्वारा निर्धारित रणनीति का हिस्सा था। अभियान की निगरानी सीओ सदर डॉ. रविशंकर द्वारा की जा रही थी। इसी क्रम में थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में हिंडन चौकी इंचार्ज गोविंद चौधरी, एसआई निक्की मोहर और कॉन्स्टेबल दीपक कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना और सघन चेकिंग के दौरान दोनों तस्करों को धरदबोचा।
गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान अकबर पुत्र शमीम और इसाक पुत्र शहीद, निवासी ग्राम बेगिनाज़र थाना गंगोह, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वे हरियाणा के पानीपत में गांजा तैयार कर विभिन्न जनपदों में सप्लाई करते थे और इससे अवैध धन कमाते थे।
चरथावल पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई यह दर्शाती है कि थाना क्षेत्र में नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान लगातार और प्रभावी तरीके से जारी है। थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और क्षेत्र में किसी भी कीमत पर नशे के व्यापार को पनपने नहीं दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-05-30
खबर का असर: फर्जी क्लीनिक फिर हुआ सील, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
2026-05-30
सुल्तानपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, दो गिरफ्तार
2026-05-30
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, हर सप्ताहांत चलेगा विशेष अभियान
2026-05-30
रोडवेज संयुक्त मोर्चा ने एसपी से की नियमों के पालन की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
2026-05-30
2026-05-30
Tiffany Trump: आगरा पहुंची अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफनी, पति संग किया ताजमहल का दीदार
2026-05-30
मणिपुर में उग्रवादी हमले के विरोध में ट्रांसपोर्ट सेवा ठप, हाईवे पर खड़े रहे सैकड़ों ट्रक
2026-05-30
UP Electricity Bill Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद अब बिजली हुई महंगी, जून से देना पड़ेगा 10% अधिक बिल
2026-05-30
Weather Update: झारखंड में बदला मौसम, गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, 11 जिलों में अलर्ट
2026-05-30
2026-05-30
2026-05-30
गोपालगंज में नाव पलटने से तीन बच्चियां लापता, इसके पहले 14 लोग हुए हादसे का शिकार
2026-05-30
गोपालगंज में 50 हजार इनामी अपराधी का एनकाउंटर, रेप मर्डर समेत कुल 12 केस का आरोपी था आकाश सिंह
2026-05-30
इंदौरः रसोमा चौराहे पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत, युवक घायल, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा
2026-05-30